पीएम मोदी का 11 सितंबर का दौरा: यूपी में मॉरीशस पीएम संग मुलाकात, उत्तराखंड में बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण

PM Modi visit on September 11 Mauritius Association meeting in UP aerial survey of Uttarakhand floods

पीएम मोदी का 11 सितंबर का दौरा: यूपी में मॉरीशस पीएम संग मुलाकात, उत्तराखंड में बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण

नई दिल्ली/वाराणसी/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर 2025 को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का दौरा करेंगे। पीएम मोदी पहले वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी करेंगे और उसके बाद उत्तराखंड जाकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

वाराणसी में कार्यक्रम
पीएम मोदी वाराणसी में अपने संसदीय क्षेत्र में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात करेंगे, जो 9 से 16 सितंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।

भारत-मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय चर्चा
दोनों नेता भारत-मॉरीशस के बीच गहरे सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों पर चर्चा करेंगे। बैठक में खासतौर पर इन मुद्दों पर फोकस होगा। विकास साझेदारी और क्षमता निर्माण। स्वास्थ्य, शिक्षा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी। ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा। डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना। नीली अर्थव्यवस्था और समुद्री सहयोग। यह दौरा मार्च 2025 में पीएम मोदी की मॉरीशस यात्रा के दौरान हुई ‘संवर्धित रणनीतिक साझेदारी’ की नींव पर आधारित है। हिंद महासागर क्षेत्र में मॉरीशस को भारत का अहम साझेदार माना जाता है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम का यह दौरा भारत-मॉरीशस संबंधों को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला है।

शाम को उत्तराखंड में पीएम का कार्यक्रम
देहरादून और आसपास के प्रभावित इलाके
वाराणसी कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी उत्तराखंड जाएंगे और राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद वह अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें राहत एवं पुनर्वास कार्यों की स्थिति पर चर्चा होगी। साथ ही उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों को गति देने के लिए प्रधानमंत्री की सीधी निगरानी को अहम माना जा रहा है। प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version