Tuesday, June 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

चमोली एवलांच: सीएम धामी ने दी पीएम मोदी को रेस्क्यू की पूरी जानकारी…. रेस्क्यू में बर्फबारी बनी बाधा

DigitalDesk by DigitalDesk
March 1, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
PM Modi spoke to Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

PM मोदी ने CM धामी से बात की उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- लगातार बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि सभी फंसे हुए श्रमिकों को सकुशल जल्द बाहर निकाला जाए। उसके लिए हर संभव प्रयास चल रहे हैं। पीएम मोदी ने फोन पर सभी जानकारी ली है और पीएम मोदी ने हर संभव का आश्वासन सीएम धामी को दिया है। सीएम ने बताया कि सरकार हर संभव कोशिश कर रही है कि सभी को जल्द बाहर निकाला जाएगा।

  • चमोली एवलांच हादसे की बड़ी खबर
  • पीएम नरेन्द्र मोदी ने की सीएम धामी से फोन पर बात
  • PM मोदी ने दिया हर संभव मदद देने का भरोसा

उत्तराखंड के चमोली में एवलांच को आए 24 घंटे बीत गए। एवलांच शुक्रवार सुबह 7 बजे के करीब आया था। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) प्रोजेक्ट में कुल 55 लोग काम कर रहे थे। फंसे इन 55 लोगों की लिस्ट जारी की गई है।चमोली के DM संदीप तिवारी ने कहा- शनिवार सुबह करीब 10 बजे तक 47 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया है। सात लोगों को हम जोशीमठ अस्पताल में लेकर आए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 3 लोगों की स्थिति स्थिर है। आशा करता हूं कि 8 लोग जो बचे हैं वो भी हमें सकुशल मिल जाए। 55 लोगों की जारी लिस्ट में 11 लोग यूपी के रहने वाले हैं।

Related posts

Meenakshi Natarajan nomination cancelled

कांग्रेस प्रत्याशियों के रद्द नामांकन पर बार-बार उठे सवाल… मध्य प्रदेश से लेकर देशभर में बने बड़े राजनीतिक विवाद

June 9, 2026
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त; बीजेपी की राह हुई आसान

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त; बीजेपी की राह हुई आसान

June 9, 2026

नहीं हो सकी एयर एंबुलेंस की व्यवस्था

बर्फबारी और मौसम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए चुनौती बना है। सेना, ITBP, BRO, SDRF और NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।लगातार हो रही बर्फबारी का मौसम चुनौती बना हुआ है। ऐसे में एयर एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो पाई। दरअसल बर्फबारी के चलते हेलीकॉप्टर भी नहीं उड़ पा रहा है। हालांकि सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर स्टैंड बाय पर है, जैसे ही मौसम थोड़ा ठीक होगा रेस्क्यू ऑपरेशन तेज हो जाएगा।

बता दें घटना बद्रीनाथ से तीन किलोमीटर दूर चमोली जिले में स्थित माणा गांव में यह हादसा हुआ है। जिससे मजदूर करीब 3200 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर 6 फीट तक जमी बर्फ में फंसे गये हैं। 55 में से 47 मजदूर निकाल लिये गये हैं। हादसे के दौरान सभी मजदूर कंटेनर और एक शेड में मौजूद थे।

यूपी के डिप्टी CM पाठक बोले- उत्तराखंड सरकार के संपर्क में हैं। हादसे पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि उत्तराखंड सरकार दुर्घटना के दौरान जो वहां लोग फंसे हैं। उन्हें निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उत्तरप्रदेश सरकार भी उत्तराखंड सरकार के संपर्क में हैं। लगातार अपडेट ले रहे हैं। ईश्वर से हम प्रार्थना करते हैं कि सभी को सकुशल घर वापस लाएं।

Post Views: 359
Tags: #Chamoli Avalanche
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version