Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

क्या पीएम मोदी,शरद पवार और अजित पवार एक साथ मंच पर आएंगे?

पुणे में आयोजित सम्मान समारोह में ​दिख सकता है नजारा

DigitalDesk by DigitalDesk
July 11, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
क्या पीएम मोदी,शरद पवार और अजित पवार एक साथ मंच पर आएंगे?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कहते हैं कि राजनीति में स्थाई कुछ भी नहीं होता। भले मित्रता हो या विरोध, दोनो लंबे समय तक नहीं चल सकते हैं। इसकी बानगी एक बार फिर दिखाई दे सकती है। मामला महाराष्ट्र की राजनीति का है। जहां चाचा शरद पवार और भतीजे अजित पवार के बीच तनातनी चली और अजित ने चाचा का साथ छोड़ दिया। उन्होंने डिप्टी सीएम पद की शपथ भी ले ली। इससे चाचा शरद पवार भड़क गए और दोनों तरफ से एक दूसरे पर आरोपों की बौछार कर दी गई। अब एक बार फिर पीएम मोदी सहित चाचा भतीेजे एक मंच पर एक साथ दिखाई दे सकते हैं।

बगावत के बाद महाराष्ट्र में बदली तस्वीर

एनसीपी में अजित पवार ने बगावत कर दी। जिसके कारण वहां की राजनैतिक तस्वीर बदल गई। शरद पवार और अजित पवार के बीच सियासी जंग छिड़ गई। कुल मिलाकर एनसीपी में भारी टूट फूट हो गई। इसके अलावा शिवसेना के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर उद्धव ठाकरे की याचिका पर सुनवाई करे लिए सुप्रीम कोर्ट ने भी सहमति दे दी है। इस तरह की तमाम उठापटक के बीच महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर शिंदे गुट के विधायकों में तनातनी की खबरें भी आने लगीं। महाराष्ट्र की महाराजनीति चल ही रही थी कि एक और धमाकेदार खबर सामने आई कि पुणे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,शरद पवार और अजित पवार एक अगस्त को आयोजित सम्मान समारोह में एक मंच पर नजर आ सकते हैं। चॅूकि जिस तरह से सियासी घटनाक्रम महाराष्ट्र में घट रहे है उनको देखते हुए इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

शरद पवार के निशाने पर थे पीएम मोदी

आपको याद दिला दें कि शरद पवार ने कहा था कि ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री ने राकांपा और उन सभी लोगों को बरी कर दिया है जिनके खिलाफ उन्होंने आरोप लगाए थे। मुझे खुशी है कि उन्होंने राकांपा के कुछ सहयोगियों को कैबिनेट में स्थान दे दिया है। मतलब भ्रष्टाचार के खिलाफ लगाए गए आरोप तथ्यात्मक नहीं थे। इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।

पीएम मोदी होंगे सम्मानित

पुणे के तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट द्वारा एक अगस्त को लोकमान्य तिलक की 103वीं पुण्यतिथि पर सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पीएम को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक तिलक ने बताया कि तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट (हिंद स्वराज संघ) एक अगस्त को लोकमान्य तिलक की 103वीं पुण्यतिथि पर पीएम को सम्मानित करेगा। पीएम मोदी को उनके सर्वोच्च नेतृत्व और नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस दौरान पीएम को एक स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र से देकर सम्मानित किया जाएगा।

शरद पवार होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में शरद पवार को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने यह भी बताया है कि शरद पवार के भतीजे अजित पवार को भी इसके लिए आमंत्रित किया गया है। उनके अतिरिक्त अन्य आमंत्रितों लोगों में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस शामिल हैं।

Post Views: 152
Tags: Delhi News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version