Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

अखिलेश ने चाचा शिवपाल के बहाने पीएम मोदी की ले ली चुटकी

अखिलेश ने चाचा शिवपाल के बहाने पीएम मोदी की ले ली चुटकी

DigitalDesk by DigitalDesk
September 27, 2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
अखिलेश ने चाचा शिवपाल के बहाने पीएम मोदी की ले ली चुटकी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लखनऊ- इन दिनों यूपी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव पर सबकी निगाहें टिकी हुई है. पिछले कई दिनों से शिवपाल यादव के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें चल रही है. चुनाव के बाद अखिलेश और चाचा शिवपाल के बीच तल्ख रिश्ते भी धीरे- धीरे उजागर होने लगे हैं. ऐसे में एक बार फिर सपा सुप्रीमो ने चाचा शिवपाल यादव के बहाने बीजेपी की भी चुटकी ले ली है. दरअसल, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मैनपुरी के सपा कार्यालय में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

मैनपुरी के इस श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी शामिल हुए. उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धाजंलि दी. अपने नेता मुलायम सिंह यादव को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं में भी भारी जोश नजर आया. वहीं अखिलेश यादव भी मैनपुरी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने आये थे. इसी दौरान अखिलेश ने भारी भीड़ के बीच अपने पिता मुलायम सिंह यादव के पैर छूकर आशीर्वाद ले लिया. इसके बाद दोनों ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.

Related posts

Expressway revolution in UP

यूपी में एक्सप्रेसवे क्रांति, विंध्य को मिली रफ्तार…333 किमी विंध्य एक्सप्रेसवे को मंजूरी

July 22, 2026
UP youth employability

यूपी में तकनीकी शिक्षा का बड़ा बदलाव, उद्योगों से जुड़कर बढ़ेगी युवाओं की रोजगार क्षमता

July 22, 2026

ऐसे कसा पीएम मोदी पर तंज

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज भी कस दिया है. दरअसल, मीडिया ने अखिलेश यादव से शिवपाल यादव को लेकर सवाल पूछा था. अखिलेश यादव से शिवपाल यादव के बीजेपी में शामिल होने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन वे बधाई देता हूं कि बीजेपी परिवारवाद को खत्म कर रही है. हालांकि जब अखिलेश यादव से आजम खान से जुड़ा सवाल किया गया तो वो इसपर कुछ बोलने से बचते नजर आये. वहीं अब अखिलेश के इस बयान को बीजेपी और पीएम मोदी से जोड़कर देखा जा रहा है. वो इसलिए क्योंकि पीएम मोदी आए दिन विपक्ष पार्टियों पर परिवारवाद का आरोप लगाते रहते हैं. ऐसे में साफ है कि अखिलेश ने शिवपाल के बहाने सीधे पीएम मोदी की चुटकी ले ली है.

पार्टी में उठ रहे बगावती सुर

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से समाजवादी पार्टी के कई नेता पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे. इसमें संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान भी शामिल हैं. उन्होंने कहा था कि, वो समाजवादी पार्टी के काम से संतुष्ट नहीं हैं. सपा मुसलमानों को कोई काम नहीं कर रही है. उनके अलावा सपा के दिग्गज नेता आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत खान उर्फ शानू ने भी सीधे अखिलेश यादव के खिलाफ बयान दे दिया था. उन्होंने कहा था, अखिलेश यादव को हमारे कपड़ो से बदबू आता है और वे आजम खान के बारे में बोलना पसंद नहीं करते हैं. मुस्लिम सपा नेताओं के इसी तरह के बगावती सुर को देखते हुए मुलायम सिंह और अखिलश यादव एक साथ कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने मैनपुरी पहुंचे थे. वहीं अब अखिलेश मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से विधायक भी हैं.

Post Views: 386
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version