Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

भारतीय राजनीति का वो दिन जब एक वोट से गिरी थी चुनी हुई सरकार

DigitalDesk by DigitalDesk
October 18, 2023
in दिल्ली, राजनीति
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

किस्सा अप्रैल 1999 का है। ये वो सन् था जब विश्व में भारत के लोकतंत्र की मिसाल और मजबूत होने वाली थी। विश्व में लोकतंत्र की एक नई इबारत लिखी जाने वाली थी।

अप्रैल 1999 जब मौजूदा अटल बिहारी वाजपेयी सरकार से AIDMK ने समर्थन वापस ले लिया और सरकार अल्पमत में आ गई। सरकार के पास 30 सासंदो की कमी हो गई। उस वक्त सरकार बचाने और गिराने दोनों की कवायदें राजनैतिक गलियारों में जोर पकड़ने लगी। छोटे छोटे दलों और छोटी छोटी पार्टियों को एप्रोच किया जाने लगा। पांच सांसदो वाली मायावती की पार्टी को भी दोनों ही दलों ने अप्रोच किया।

Related posts

Israel Iran war

इजरायल-ईरान युद्ध: लेबनान पर फिर हमला, नेतन्याहू ने कहा – आगे और “कई बड़े सरप्राइज”

March 8, 2026
World Women Day 2026

विश्व महिला दिवस 2026: भारत की आत्मा है ‘नारी’…जब नारी शक्ति बनती है राष्ट्र शक्ति…इतिहास से वर्तमान तक नारी नेतृत्व

March 8, 2026

16  अप्रैल का दिन होगा। जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी को बसपा सुप्रीमों माने मायावती ने उनको भरोसा दिलाया कि सब ठीक होगा। बसपा के पास उस वक्त पांच सांसद। वही अटल बिहारी वाजपेयी कैबिनैट में उस व्क्त के हैवीवेट मंत्रियों लालकृष्ण आडवाणी और प्रमोद महाजन ने मायावती से समर्थन देने के बारे में बात की थी। सूत्र बताते है कि उस वक्त आडवाणी और प्रमोद महाजन ने मायावती से कहा कि अगर वो हमारी सरकार को समर्थन करती हैं तो उनको शाम तक उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। वहीं मायावती की पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद अकबर अहमद और आरिफ मोहम्मद ने समझाया कि बीजेपी के साथ जाना ठीक नहीं होगा लेकिन क्योंकि भाजपा के साथ उत्तरप्रदेश मे सरकार बनाकर हम पहले ही अपने अल्पसंख्य वोटरों नाराज कर चुकें है। ऐसे में हमारे सामने सपा की भी चुनौती है अगर हमने फिर बीजेपी का साथ दिया तो सरकार बच सकती है और हमारे वोटर हाथ से जा सकते है। सूत्र बताते है कि बीजेपी ने मायावती को उत्तरप्रदेश के सीएम बनने का ऑफर किया था। वहीं विरोधी दल के नेता शरद पंवार भी मायावती से मिले और उनको नंबर गेम समझाकर कहा कि अगर आप बीजेपी का साथ देंगी तो सरकार बच सकती है। मायावती ने शरद पंवार की बातें भी सुनी। इसके बाद 17 अप्रैल के दिन जब वोटिंग के जरिए अटल बिहारी वाजपेयी सरकार को विश्वास मत हासिल करना था। 144 खंबो की संसद भवन में सभी ओर एक ही सवाल गूंज रहा था कि क्या अटल बिहारी वाजपेयी बहुमत साबित कर सकेंग।

विश्वास मत को लेकर हुई वोटिंग

जीएम सी बालयोगी ने संसद की कारवाई शुरू की ऐलान हुआ कि विश्वास मत के लिए वोटिग होगी। फिर वो वक्त आया कि वोटिंग शुरू हुई। बीएसपी के सांसद आऱिफ मोहम्मद वोट देने पंहुचे बताया जाता है कि मायावती ने पीछे से जोर से निर्देश दिए कि आरिफ लाल बटन। देखते देखते स्कोर बोर्ड पर नंबर दिखने लगे। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के पक्ष में 269 वोट पड़े और विपक्ष में 270 मतलब साफ था कि सरकार बहुमत साबित नहीं कर पाई वो भी एक नंबर से। एक वोट से अटल बिहारी वायपेयी की तेरह महीने की सरकार गिर गई। स्पीकर ने सकार के बहुमत खोने का हाउस में विधिवत एनाउंस किया और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सहित बीजेपी के नेता मायूस होकर बाहर जाने लगे सभी दल के सांसद एक एक कर अपने अपने पार्टी कक्ष में लौटने लगे। उस समय सभी के दिमाग में एक ही सवाल था कि आखिर वो एक वोट किसका था। तीन नाम थे जिनके वोटो पर कयास थे. एक नाम आरिफ मोहम्मद का जिसे मायावती ने बटन दबाने के ठीक पहले निर्देश दिए। दूसरा नाम गिरधर गोमांग का जो कांग्रेस पार्टी से  थे जो ओडिशा मुख्यमंत्री बन गए थे लेकिन उस वक्त तक पार्टी के सांसद थे, उस समय कांग्रेस का व्हिप था और स्पीकर ने उन्हें स्वविवेक से वोट देने का अधिकार दिया था। इसलिए माना जाता है कि उन्होंने पार्टी व्हिप के हिसाब से अविश्वास प्रस्ताव  के पक्ष में वोट किया और तीसरा नाम जिसे लेकर सभी के मन में सवाल था वो था सैफुद्दीन सोज का। सैफुद्दीन सो उस वक्त नेशनल कांफ्रेस के सांसद थे और सूत्र बतातें है कि उन्होंने पार्टी के नेता फारूख अबदुल्ला से पार्टिगत कारणों से नाराज होकर क्रास वोटिंग की थी।

बहराहल भारतीय संसद के इतिहास में इससे पहले इस तरह का कोई वाकया नहीं हुआ. उसके बाद सरकारों के खिलाफ कभी इस तरह से अविश्वास प्रस्ताव नहीं आए और अगर आए भी तो इस तरह से वोटिंग की नौबत नहीं हुई। हिंदुस्तान ही नहीं शायद विश्व के इतिहास में कोई सरकार एक वोट से इस तरह गिरी।

प्रकाश कुमार पांडेय

 

 

 

 

 

 

Post Views: 118
Tags: #Parliamnet #Atal Bihari VajypeePrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version