सितंबर में अमेरिका यात्रा पर जा सकते हैं पीएम मोदी, UNGA में देंगे संबोधन, ट्रंप से मुलाकात की अटकलें
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे मोदी, वैश्विक नेताओं संग होगी अहम वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने न्यूयॉर्क में होने वाली United Nations General Assembly संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के उच्च-स्तरीय वार्षिक सत्र में शामिल हो सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र की प्रारंभिक वक्ताओं की लिस्ट के अनुसार Prime Minister Narendra Modi 26 सितंबर 2025 के दिन सुबह होने वाले सत्र को संबोधित करेंगे।
- अगले महीने न्यूयॉर्क में होगी United Nations General Assembly
- संयुक्त राष्ट्र महासभा UNGA का उच्च-स्तरीय वार्षिक सत्र
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो सकते हैं सत्र में शामिल
- वक्ताओं की लिस्ट में PM Modi का भी नाम
- 26 सितंबर की सुबह वाले सत्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
- 80वां UNGA सत्र 9 सितंबर 2025 से प्रारंभ होगा
- 29 सितंबर 202 तक जारी रहेगा 80वां सत्र
- 23 से 29 सितंबर 2025 के बीच होगी High-level debate
- परंपरा के अनुसार ब्राजील पहला वक्ता होगा
- ब्राजील के बाद अमेरिका
- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप 23 सितंबर को करेंगे संबोधित
बता दें यह 80वां UNGA सत्र 9 सितंबर 2025 से प्रारंभ होगा जो 29 सितंबर 202 तक जारी रहेगा। इस सत्र के दौरान 23 से 29 सितंबर 2025 के बीच High-level debate उच्च-स्तरीय बहस होगी। परंपरा के अनुसार ब्राजील पहला वक्ता होगा, उसके बाद अमेरिका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को विश्व नेताओं को संबोधित करेंगे।
सूत्रों का कहना है कि इस दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बातचीत की संभावना है। इसके अलावा, पीएम मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की समेत कई वैश्विक नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। उसी दिन इजरायल, चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के प्रमुख भी सभा को संबोधित करेंगे।
यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत पर अमेरिका ने 50% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है—जिसमें 25% पहले से लागू है और बाकी जल्द लागू होगा। इस पर भारत ने स्पष्ट किया है कि किसी भी समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि वह व्यक्तिगत कीमत चुकाने को तैयार हैं, लेकिन किसानों के हित सर्वोपरि रहेंगे।…( प्रकाश कुमार पांडेय)