NDA Parliamentary Party Meeting: NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा

NDA Parliamentary Party Meeting

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कहा है कि पेपर लीक “घोर पाप” है। सरकार ने इस पूरे मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

NDA संसदीय दल की बैठक
बैठक में NEET को लेकर बोले पीएम
‘पेपर लीक घोर पाप, सख्त कार्रवाई की’
जिम्मेदार लोगों पर एक्शन का दावा
परीक्षाओं की पारदर्शिता पर सरकार का जोर
युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं: मोदी

एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने पेपर लीक के मामलों को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं और ऐसे अपराधों पर रोक लगाने के लिए कानूनी एवं प्रशासनिक स्तर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार परीक्षाओं की पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दोहराया कि युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

NEET पेपर लीक का मुद्दा संसद के मानसून सत्र में भी प्रमुखता से उठ रहा है। विपक्ष इस मामले को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है, जबकि सरकार का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती गई है।

Exit mobile version