Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

थोड़ी देर में पीएम मोदी करने वाले हैं जीआईएस का शुभारंभ….भोपाल में लगा निवेशकों का जमावड़ा

DigitalDesk by DigitalDesk
February 24, 2025
in बिजनेस, भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
PM Modi is going to launch GIS soon
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सोमवार 24 फरवरी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जीआईएस का शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया सोमवार 24 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी समिट का शुभारंभ करेंगे।

  • आज से मध्य प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट
  • थोड़ी देर में पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे शुभारंभ
  • मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री शाह करेंगे समापन
  • समिट में 25,000 से अधिक पंजीयन
  • 50 से अधिक देशों के 100 से अधिक प्रतिनिधि
  • कई देशों के राजदूत और उच्चायुक्त
  • महावाणिज्य दूत होंगे शामिल

पीएम का भरोसा..सीएम की मेहनत

केन्द्रीय मंत्री ने कहा पीएम की उपस्थिति से सभी को एक नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस महत्वाकांक्षी आयोजन से मध्यप्रदेश में निवेश का उदय होगा। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव ने प्रदेश में निवेश के लिए उपयुक्त माहौल बनाया है। इसे लेकर वे पिछले 6 महीनों में काफी मेहनत कर रहे हैं।

Related posts

CM Yogi Adityanath in mathura

अयोध्या की तरह ब्रजधाम का विकास…श्री कृष्ण के दर्शन कर सीएम योगी ने की ये बड़ी घोषणा

March 8, 2026
New picture of empowerment on Women Day

छत्तीसगढ़ में महतारी गौरव वर्ष: सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति…

March 8, 2026

देश दुनिया के निवेशकों को मप्र ने किया आकर्षित

भोपाल में दो दिनों में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से साफ हो जाएगा कि मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर देश और विदेशी उद्योगपतियों में कितना उत्साह है। ऐसे में सहभागिता के लिए करीब 25,000 से अधिक पंजीकरण मिले हैं। जिसमें पचास से अधिक देशों के सौ से अधिक विदेशी प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं। इस विदेशी प्रतिनिधियों में कई देशों के राजदूत और उच्चायुक्त के साथ महावाणिज्य दूत शामिल हैं। समिट में बड़े पैमाने पर देशी विदेशी निवेशकों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि मध्यप्रदेश ने देश और दुनिया के निवेशकों को आकर्षित किया है।

टेक्सटाइल पर खासा ध्यान

समिट के दौरान टेक्सटाइल संबंधित उद्योग को खास महत्व दिया गया है। इस क्षेत्र के निवेशकों से चर्चा के लिए बाकायदा अलग से इंतजाम किया गया है। जहां मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल से संबंधित निवेशक इस क्षेत्र में संभावनाओं की जानकारी ले सकते हैं।

मेन हाल के साथ 25 कम्यूनिटी हॉल

समिट के लिए मेन हॉल के साथ करीब 25 कम्युनिटी हॉल तैयार किये गये हैं। जिनमें हर एक डोम में अलग अलग बैठक होंगी। इनमें रजिस्ट्रेशन से लेकर बैठक,चर्चा और डिनर का इंतजाम किया गया है।मेहमानों के भोजन को लेकर अलग से खास व्यवस्था की गई है। निवेशकों को एमपी की मशहूर और प्रसिद्ध डिश परोसा जाएगी। जिसके लिए बाकायदा अलग से डोम में का इंतजाम किया गया है।

इलेक्ट्रिक बस में सफर करेंगे निवेशक

समिट में शामिल हो रहे मेहमानों को लाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों का इंतजाम किया गया है। यह बसें निवेशको को कार्यक्रम स्थल के अंदर तक लेकर जा सकेंगी। जहां मिनी इलेक्ट्रिक बस, मिनी इलेक्ट्रिक ऑटो रहेंगे। यह कार्यक्रम स्थल तक मेहमानों को लेकर जायेंगे।

ये प्रमुख उद्योगपति हो रहे हैं शामिल

समिट के आयोजन के चलते मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल देश के सबसे बड़े निवेश महासम्मेलन का केंद्र बन चुकी है। समिट में शामिल होने वाले प्रमुख उद्योगपतियों में आदित्य बिड़ला समूह अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, अडानी समूह अध्यक्ष गौतम अडानी के साथ ही गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड चेयरमेन और एमडी नादिर गोदरेज, भारत फोर्ज लिमिटेड अध्यक्ष और एमडी बाबा एन कल्याणी, रसना प्राइवेट लिमिटेड समूह अध्यक्ष पिरुज खंबाटा, सन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ग्लोबल हेड ऑफ ऑपरेशंस राहुल अवस्थी के साथ एसीसी लिमिटेड के सीईओ नीरज अखौरी जैसे दिग्गज उद्योगपति शामिल हैं।

Post Views: 389
Tags: #PM Modi is going to launch GIS soon
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version