Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: रेलवे, सड़क और उद्योग परियोजनाओं की देंगे सौगात… मारुति के इलेक्ट्रिक प्लांट का करेंगे शुभारंभ

DigitalDesk by DigitalDesk
August 25, 2025
in स्पेशल
0
PM Modi Gujarat visit will give the gift of railway road and industry projects
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: रेलवे, सड़क और उद्योग परियोजनाओं की देंगे सौगात… मारुति के इलेक्ट्रिक प्लांट का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार 25 अगस्त 2025 से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी इस दौरान करीब 5 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं। अपने दौरे की शुरुआत पीएम आज शाम साढ़े 4 बजे अहमदाबाद से करेंगे। पीएम यहां नरोडा से निकोल तक करीब तीन किमी लंबे रोड शो में शिरकत करेंगे। इस दौरान बीजेपी की ओर से पीएम के स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गईं हैं। रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों ओर करीब 12 मंच बनाए है। इन मंचों से लोग पीएम के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले हैं। इस खास आयोजन के लिए पूरे निकोल इलाके को विशेष लाइटिंग के साथ खास तौर पर सजाया गया है।

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026
  • 5,477 करोड़ के प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
  • अहमदाबाद से गांधीनगर तक विकास का नया रोडमैप
  • पीएम मोदी का गुजरात दौरा
  • 5,477 करोड़ के प्रोजेक्ट का करेंगे शुभारंभ
  • पीएम मोदी रोड शो से दिखाएंगे विकास का रोडमैप
  • अहमदाबाद से निकोल तक होगा भव्य रोड शो
  • रेलवे-सड़क-शहरी विकास और उद्योग सेक्टर के प्रोजेक्ट का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 5,477 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं से जुड़े इस कार्यक्रम में रेलवे के साथ ही शहरी विकास, सड़क और उद्योग क्षेत्र को नई दिशा प्रदान करने जा रहे हैं। आज सोमवार की शाम 5 बजे खोडलधाम मैदान से प्रधानमंत्री मोदी रेलवे, शहरी विकास और राजस्व विभाग की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसी मंच से पीएम साबरमती से कटोसन रोड ट्रेन और कार लोडेड ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

रेलवे परियोजनाओं में शामिल

मेहसाणा से पालनपुर तक 65 किमी रेलमार्ग का दोहरीकरण

बेचाराजी से रणुजा तक 40 किमी नई रेल लाइन का उद्घाटन

अहमदाबाद-राजकोट रेलवे लाइन पर 70 करोड़ रुपये से बने अंडरब्रिज का लोकार्पण

अहमदाबाद के चांदखेड़ा में 66 केवी सब-स्टेशन का शुभारंभ

इन परियोजनाओं से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि औद्योगिक कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

6 लेन सड़क और शहरी विकास की सौगात

पीएम मोदी आज सोमवार को अहमदाबाद में एसपी रिंग रोड पर करीब 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले सिक्स लेन रोड प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त शहरी विकास की योजनाओं में शामिल हैं। जिनमें शेला, मणिपुर, गोधावी, सनाथल और तेलव क्षेत्रों में 110 करोड़ रुपये की वर्षा जल निकासी और ड्रेनेज परियोजना शामिल है। चांदखेड़ा और नारणपुरा में 50 करोड़ रुपये के जल वितरण केंद्र भी शामिल है। ये योजनाएं शहर में जलभराव और पानी की आपूर्ति की समस्याओं को दूर करेंगी।

आवास और सौंदर्यीकरण परियोजनाएं

प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के वडाज स्थित रामापीर टेकरा इलाके में करीब 133.42 करोड़ रुपये से निर्मित 1,449 फ्लैट्स और करीब 130 दुकानों का उद्घाटन भी करेंगे। पीएम इसके साथ ही सीजी रोड और लॉ गार्डन इलाके में 6.6 किमी लंबे हिस्से के सौंदर्यीकरण की शुरुआत भी करने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत यहां पर मूर्तियों के साथ फुटपाथ, खेल मैदान ही नहीं यहां आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे अहमदाबाद की शहरी छवि और भी आकर्षक बनकर उभरेगी।

गांधीनगर में रात्रि विश्राम

पीएम मोदी अपने दौरे का पहला दिन अहमदाबाद में गुजारेंगे। यहां दिन भर के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद पीएम गांधीनगर स्थित राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।

मारुति सुजुकी प्लांट का दौरा

पीएम मोदी अपने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार 26 अगस्त 2025 को अहमदाबाद स्थित हांसलपुर में मारुति सुजुकी प्लांट का दौरा करने वाले हैं। यहां पीएम मोदी कंपनी की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनिट का उद्घाटन भी करेंगे। इस दौरान इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट की पहली कार का उत्पादन भी शुरू होगा। यह कदम भारत को ग्रीन मोबिलिटी और इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में नई दिशा देगा और ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूत बनाएगा। इस पूरे दौरे को विकास की सौगात और औद्योगिक प्रगति की नई शुरुआत माना जा रहा है। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 229
Tags: #pm give Gujarat gift #railway road and industry projects#PM Modi Gujarat visit
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version