Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

PM Modi देंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की सौगात, दो घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से जयपुर

DigitalDesk by DigitalDesk
February 8, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Delhi Mumbai Expressway
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Delhi-Mumbai Expressway देश की राजधानी दिल्ली से मुंबई के बीच बन रहे हाईटेक एक्सप्रेस वे से दोनों शहरों के बीच रोड ट्रांसपोर्ट और आसान होने वाला है। 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे। एक्सप्रेस वे का यह पहला फेज हरियाणा के सोहना से राजस्थान के दौसा को जोड़ेगा। खास बात है कि इसकी शुरुआत से दिल्ली से जयपुर का 228 किलोमीटर का सफर सिर्फ 2 घंटे में तय हो जाएगा।

  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे
  • कुल लंबाई 1355 किलोमीटर
  • सोहना से दौसा के बीच आवागमन शुरू होगा
  • दिल्ली और दौसा के बीच 8 एंट्री और एग्जिट होंगे
  • ऑटोमैटिकल कट जाएगा टोल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की कुल लंबाई 1355 किलोमीटर है और यह दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्रे से होकर गुजरेगा. एमपी और राजस्थान में इस एक्सप्रेस वे का काम करीब पूरा हो गया है। अब 12 फरवरी को इसके उद्घाटन के साथ दिल्ली से जयपुर और दौसा के बीच वाहनों का आना-जाना शुरू होगा। आइये विस्तार से जानते हैं इस एक्सप्रेस वे की खासियतें।

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

March 9, 2026

बिना टोल गेट का हाईवे

दिल्ली और मुम्बई एक्सप्रेस वे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस पूरे एक्सप्रेस वे पर कहीं भी टोल गेट नहीं लगे हैं। यानी सफर के दौरान यात्रियों को बार-बार टोल के लिए रुकना नहीं पड़ेगा। हाइवे पर चढ़ने और उतरने की जगह पर इंटरचेंज टोल लगाए गए हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यात्रा शुल्क किलोमीटर की संख्या के आधार पर लिया जाएगा। प्रत्येक 50 किलोमीटर पर एंट्री और एग्जिट के लिए गेट हैं जहां टोल ऑटोमैटिकल कट जाएगा।

35 पैसे प्रति किमी होगा शुल्क

जैसे ही आप एक्सप्रेसवे में एंट्री लेंगे तो वहां लगी मशीनें प्रवेश के समय और स्थान को रिकॉर्ड कर लेंगी। इसके बाद जब आप एक्सप्रेस वे से उतरेंगे, तो मशीन स्वचालित रूप से आपके फास्टटैग अकाउंट से पैसे काट लेगी। एनएचएआई के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि केवल 35 पैसे प्रति किलोमीटर का शुल्क लिया जाएगा, जो कि एनबीटी ने टोल दर के रूप में निर्धारित किया है। सोहना और दौसा के बीच की यात्रा की दूरी 200 किलोमीटर है, इसका मतलब है कि आप जो टोल टैक्स चुकाएंगे वह सिर्फ 70 रुपये है। दिल्ली और जयपुर के बीच रूट पर पांच इंटरचेंज होंगे और यह हाईवे 8 लेन का होगा। इसे 12 लेन चौड़ा बनाया जा सकता है। एक्सप्रेसवे की हाई स्पीड लिमिट 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। दिल्ली और दौसा के बीच 8 एंट्री और एग्जिट होंगे, पहला प्रवेश और निकास द्वार अलीपुर में होगा, इसके बाद अन्य 7 एंट्री-एग्जिट प्वाइंट अलीपुर से 10 किमी., 20 किमी. , 34 किमी., 67 किमी., 102 किमी., 121 किमी. और 181 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होंगे।

 

 

Post Views: 176
Tags: 8 Entry and ExitDelhi and DausaDelhi-Mumbai Expressway Length 1355 kmsPM Modi will give the gift of Delhi-Mumbai ExpresswaySohna to DausaToll will be cut automatically
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version