प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं जिन्हें दुनिया भर के कई देशों की ओर से सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जा चुका है। यह सम्मान भारत के पीएम की कूटनीति, पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक शांति के प्रयासों का प्रमाण है। मॉरीशस ही नहीं श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों से लेकर अमेरिका, रूस और फ्रांस जैसे बड़े देश तक हर जगह पीएम मोदी की छाप दिखती है। जहां उन्हें सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
ताजा सम्मान श्रीलंका से मिला है। जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘मित्र विभूषण’ से नवाजा है। श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने पीएम मोदी को उन्हें यह सम्मान दिया है।
- सऊदी अरब —2016 में “ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद”
- अफगानिस्तान 2016 में “स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान”
- फिलिस्तीन 2018 में “ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन”
- संयुक्त अरब अमीरात (2019) – “ऑर्डर ऑफ जायद” रूस
- 2019 में “ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपोस्टल”
- मालदीव 2019 में “ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन”
- बहरीन 2019 में “किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां”
- संयुक्त राज्य अमेरिका 2020 में “लीजन ऑफ मेरिट”
- भूटान 2021 में “ऑर्डर ऑफ द द्रुक ग्याल्पो”
- पापुआ न्यू गिनी 2023 में “ग्रैंड कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगहु”
- फिजी 2023 में “कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी”
- पलाऊ 2023 में “एबाक्ल अवॉर्ड”
- मिस्र 2023 में “ऑर्डर ऑफ द नाइल”
- फ्रांस 2023 में “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर”
- ग्रीस 2023 में “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर”
- डोमिनिका 2024 में “डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर”
- गुयाना 2024 में “द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस”
- बारबाडोस 2024 में “ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस”
- कुवैत 2024 में “ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर”
- मॉरीशस 2025 में “ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन”
- नाइजीरिया 2024 में “ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर”
- श्रीलंका 2025 में “मित्र विभूषण मेडल” प्रदान किया गया
पीएम मोदी को किसी विदेशी राष्ट्र की ओर से दिया गया यह 22वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि राष्ट्रपति दिसानायके की ओर से उन्हें ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किया जाना गौरव की बात है। यह सम्मान केवल उनका सम्मान नहीं है, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच ऐतिहासिक संबंधों के साथ ही गहरी मित्रता का सम्मान है।
मोदी इस सम्मान के पूर्णत हकदार
वहीं श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने भी कहा कि उन्हें यह घोषणा करते हुए बहुत ही खुशी हो रही है कि श्रीलंका सरकार की ओर से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका का सर्वोच्च सम्मान श्रीलंका मित्र विभूषण प्रदान किये जाने का निर्णय लिया है।
क्या है श्रीलंका मित्र विभूषण पदक के मायने?
श्रीलंका के सर्वोच्च सम्मान मित्र विभूषण पदक भारत-श्रीलंका संबंधों की गहराई के साथ गर्मजोशी को भी दर्शाता है। यह धर्म चक्र साझा बौद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व भी करता है। जिसने दोनों देशों की सांस्कृतिक परंपराओं को आकार दिया। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी का शनिवार को कोलंबो पहुंचने पर इंडिपेंडेंस स्क्वायर में भव्य औपचारिक स्वागत किया गया था।…प्रकाश कुमार पांडेय