Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से भारत को वो मिला जो आज तक हासिल नहीं हो पाया था

अमेरिकी-भारतीयों के योगदान की भी प्रधानमंत्री ने सराहना की

DigitalDesk by DigitalDesk
June 26, 2023
in दिल्ली
0
पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से भारत को वो मिला जो आज तक हासिल नहीं हो पाया था
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दुनिया के कई ऐसे देश हैं जो भारत के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। उन्हे लगने लगा है कि अब भारत उनकी जरूरत बन रहा है। यहां तक की दुनिया का सबसे शक्तिशाली माना जाने वाला अमेरिका भी भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए लालयित है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की तकनीकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से वाशिंगटन डीसी में अहम मुलाकात यानी हाइटेक हैंडशेक किया। जिसके बाद गूगल ने भारत में 10 बिलियन डॉलर और अमेजन ने अतिरिक्त 15 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की है। प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात में गूगल के सीईओ और भारतीय मूल के सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, बोइंग के सीईओ डेविड एल.कालहॉन और अमेजन के सीईओ एंड्रयू आर जेसी शामिल थे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इन तमाम टेक सेक्टर कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात के बाद भारत की तकनीक के विकास में अमेरिकी निवेश और तकनीकी भागीदारी की राह आसान होगी।

विकास के लिए जरूरी सहयोग

अमेजन के सीईओ के साथ बातचीत में ई-कॉमर्स का मुद्दा, भारत के लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भावी भागीदारी की संभावनाओं का मुद्दा शामिल हुआ। पीएम ने अमेजन के भारत में एमएसएमई के डिजिटाइजेशन कदम की सराहना की। बोइंग के सीईओ डेविड एल.कालहॉन के साथ बातचीत में पीएम ने कंपनी के एविएशन सेक्टर में बढ़ती मौजूदगी के बारे में चर्चा की। इसमें विमानों की मरम्मत, रिपेयर और ओवरहॉल शामिल है। प्रधानमंत्री ने बोइंग को भारत के स्पेस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में निवेश के लिए भी आमंत्रित किया। साथ ही उन्होंने तमाम कंपनियों के प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए भारत और अमेरिका की कंपनियों के बीच तकनीकी सहयोग की बहुत अधिक संभावना मौजूद है। नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने में भारत के प्रतिभाशाली युवाओं के योगदान की पीएम ने सराहना की। उधर पीएम की अमेरिका के रोनॉल्ड रीगन केंद्र में भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात हुई। जिसमें उन्होंने अमेरिका में अलग-अलग क्षेत्रों में भारतीयों की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी। साथ ही अमृत काल में भारत के विकास में योगदान करने की अपील की। दोनों देशों की भागीदारी को मजबूत बनाने में अमेरिकी-भारतीयों के योगदान की भी प्रधानमंत्री ने सराहना की। उन्होंने भारत से चुराई गई 100 कलाकृतियों को वापस करने के अमेरिकी सरकार के फैसले पर भी खुशी जताई है। यह मूर्तियां गलत और सही तरीके से अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच गई थी। पीएम ने कहा, मैं अमेरिका की सरकार का इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। इन्हें अब वापस करने का फैसला दोनों देशों के बीच के भावनात्मक संबंध को दर्शाता है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

गूगल और अमेजन करेंगी निवेश

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि गूगल भारत के डिजिटाइजेशन फंड में 10 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी। हम गुजरात में अपने ग्लोबल फिनटेक ऑपरेशन सेंटर की शुरुआत का एलान करते हैं। अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने कहा कि उनकी कंपनी अगले सात सालों में अतिरिक्त 15 बिलियन डॉलर का निवेश भारत में करेगी। इसके बाद कंपनी का भारत में तमाम क्षेत्रों में किए गए व्यापारिक निवेश का आंकड़ा 26 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात में तकनीक की शक्ति यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में बातचीत की। इस बैठक के बाद माइक्रोसॉफ्ट द्वारा जारी किए गए एक बयान के मुताबिक भारत दुनिया में एक बहुत ही अच्छा डेवलपर और स्टार्टअप इकोसिस्टम प्रदाता है और माइक्रोसॉफ्ट भारत के तकनीकी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अमेजन ने एक बयान जारी कर कहा कि कंपनी के सीईओ एंडी जेसी और प्रधानमंत्री ने भारतीय स्टार्टअप सहयोग, नौकरियों की शुरुआत, डिजिटाइजेशन, एक्सपोर्ट, व्यक्तिगत और छोटे व्यापारियों को विश्व स्तर पर कार्य करने के अवसर प्रदान करने जैसे मुद्दे शामिल थे।

Post Views: 96
Tags: PM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version