Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

मोदी का मालदीव में मेगा स्वागत…मुइज्जू की बदली चाल ने चीन-पाक को दिया बड़ा झटका

DigitalDesk by DigitalDesk
July 25, 2025
in स्पेशल
0
PM Modi accorded mega welcome by President Mohamed Muizzu in Maldives
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मोदी का मालदीव में मेगा स्वागत…मुइज्जू की बदली चाल ने चीन-पाक को दिया बड़ा झटका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अपना ब्रिटेन का दौरा पूरा कर शुक्रवार को मालदीव यात्रा पर पहुंचे तो उनकी यह यात्रा एक असाधारण राजनीतिक दृश्य का गवाह बनी। जब मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने खुद पूरे मंत्रीमंडल के साथ एयरपोर्ट पहुंचकर भारतीय प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया। यह दृश्य केवल भारत-मालदीव संबंधों के बदले समीकरण का प्रतीक नहीं था। बल्कि एक साफ कूटनीतिक संदेश भी था — जो चीन और पाकिस्तान को झटका देने के लिए काफी है।

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

ब्रिटेन से सीधे मालदीव, और सीधा दिल से स्वागत

ब्रिटेन दौरा समाप्त कर जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी माले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे, खुद राष्ट्रपति मुइज्जू उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। उनके साथ विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वित्त मंत्री सहित कैबिनेट के कई वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद रहे। इस स्तर का स्वागत कूटनीतिक रूप से दुर्लभ और बेहद प्रतीकात्मक है।

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए लाल कालीन बिछाया गया, सैन्य बैंड की धुनें बजाई गईं और मालदीव की पारंपरिक संस्कृति से सजे समारोह का आयोजन हुआ। मालदीव सरकार ने साफ संकेत दिया कि भारत के साथ अब रिश्तों में नई ऊर्जा और नई दिशा तय हो चुकी है।

भारत-मालदीव संबंधों का नया अध्याय

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू के बीच द्विपक्षीय बातचीत, समुद्री सुरक्षा, ब्लू इकॉनमी, बुनियादी ढांचा विकास, टूरिज्म और आपसी रणनीतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों पर बातचीत प्रस्तावित है। मालदीव की 60वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के मौके पर पीएम मोदी को मुख्य अतिथि बनाया गया है, जो दोनों देशों के बीच विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। यह तय संकेत है कि भारत अब मालदीव की विकास यात्रा का सबसे बड़ा सहयोगी बना हुआ है।

मुइज्जू की भारत विरोधी छाया से निकलने की कहानी
याद दिला दें कि जब मोहम्मद मुइज्जू ने 2023 में चुनाव जीतकर राष्ट्रपति पद संभाला था, तो वे खुले तौर पर भारत-विरोधी एजेंडे के साथ सामने आए थे। उनके चुनाव प्रचार में भारत को “बाहरी हस्तक्षेपकर्ता” बताया गया। उन्होंने भारत से सैन्य उपस्थिति हटाने और चीन के साथ घनिष्ठ संबंधों की बात कही। परंतु हकीकत की जमीन पर उतरते ही हालात बदले।
चीन ने कर्जजाल में फंसा कर मालदीव की अर्थव्यवस्था को अस्थिर करना शुरू कर दिया। भारत ने साफ और व्यावहारिक कूटनीति अपनाकर मालदीव को सहयोग और समर्थन देना जारी रखा।

भारत की रणनीति… सहायता, सहयोग और संयम
भारत ने मुइज्जू सरकार को कूटनीतिक अपमान या जवाबी हमले की बजाय सहयोग की नीति अपनाई। इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, शिक्षा, स्वास्थ्य और जल संसाधन विकास में सहयोग बढ़ाया। बता दें हाल ही में मालदीव में प्राकृतिक आपदा के समय भारत ने त्वरित मानवीय सहायता पहुंचाई। भारत की “नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी” के तहत मालदीव को प्राथमिकता पर रखा गया।

चीन और पाकिस्तान की चिंता बढ़ी
मुइज्जू के इस बदले हुए रुख ने निश्चित तौर पर चीन और पाकिस्तान की रणनीति को झटका दिया है। चीन जो मालदीव को “बेल्ट एंड रोड” पहल में पूरी तरह लपेटना चाहता था, अब खुद को हाशिए पर पा रहा है। पाकिस्तान, जो भारत के पड़ोसी देशों में अस्थिरता फैलाने की कोशिशों में रहता है, इस कूटनीतिक गठबंधन से बेबस दिखाई दे रहा है।

एक बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य की तस्वीर

रणनीतिक महत्व हिंद महासागर में मालदीव की स्थिति समुद्री सुरक्षा और व्यापार मार्गों के लिए बेहद अहम है। भारत की ताकत भारत का फोकस केवल रणनीतिक दबाव नहीं, बल्कि विकास-आधारित साझेदारी पर है। चीन को झटका कर्ज आधारित निवेश की तुलना में भारत की स्थायी और पारदर्शी भागीदारी मालदीव के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो रही है।

भरोसे की वापसी, संबंधों की मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा न केवल भारत और मालदीव के रिश्तों को पुनः पटरी पर लाने वाली है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र में भारत की बढ़ती स्वीकार्यता और कूटनीतिक चतुराई का संकेत भी है। जहां कभी मुइज्जू “भारत आउट” का नारा लगाते थे, आज वही मुइज्जू अपने कैबिनेट के साथ एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए खड़े हैं — यह दृश्य अपने आप में बहुत कुछ कहता है। यह यात्रा नए युग के पड़ोसी रिश्तों की शुरुआत हो सकती है — जहां विश्वास, साझेदारी और स्थिरता प्रमुख हों… और चीन-पाक जैसे ताकतवर विरोधियों की आंखें चौंधिया जाएं। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 239
Tags: #Grand welcome to Prime Minister Modi#Maldives President Mohammed Muizzu#Muizzu gave a mega welcome to Modi#Prime Minister Modi reached Maldives
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version