PM Internship Scheme 2025: युवाओं को टॉप कंपनियों में मिलेगा काम का मौका, जल्द शुरू होंगे आवेदन

PM Internship Scheme 2025: युवाओं को टॉप कंपनियों में मिलेगा काम का मौका, जल्द शुरू होंगे आवेदन

देश के युवाओं के लिए शानदार मौका आने वाला है। केंद्र सरकार ‘पीएम इंटर्नशिप योजना 2025’ (PM Internship Scheme 2025) का दूसरा चरण जल्द शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत युवाओं को देश की टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि यह इंटर्नशिप पेड होगी यानी इसके लिए हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

कब शुरू होगा आवेदन?
सरकार ने फिलहाल पंजीकरण की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगस्त 2025 की शुरुआत में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

कितनी मिलेगी सैलरी?
हर इंटर्न को 5,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा
साथ ही 6,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता भी दी जाएगी

किन क्षेत्रों में मिलेगा मौका?
इस योजना के अंतर्गत निम्नलिखित सेक्टर्स में इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा:
IT & Software
बैंकिंग और फाइनेंस
तेल, गैस और ऊर्जा
धातु और खनन
FMCG
दूरसंचार
ऑटोमोबाइल
वस्त्र उद्योग

कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility)
उम्र: 21 से 24 वर्ष
योग्यता: 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, BA, BSc, BCom, BBA, BCA, B.Pharma
पारिवारिक आय: 8 लाख रुपये से कम (FY 2023-24)
परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए
IIT, IIM, IIIT जैसे संस्थानों से पढ़े उम्मीदवार इस योजना के पात्र नहीं होंगे
जो छात्र किसी नौकरी या फुल टाइम कोर्स में हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते

आवेदन कैसे करें? (Apply Online)
ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं: pminternship.mca.gov.in
रजिस्टर बटन पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरें
पोर्टल पर अपना रेज़्यूमे अपलोड करें
अपनी पसंद के क्षेत्र, भूमिका, स्थान चुनें
अधिकतम 5 इंटर्नशिप के लिए आवेदन करें
आवेदन सबमिट करें और प्रक्रिया पूरी करें

 

Exit mobile version