Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पीएमकेयर्स फंड नहीं है भारत सरकार का फंड और इसे पब्लिक अथॉरिटी नहीं मान सकते, PMO ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया

DigitalDesk by DigitalDesk
October 18, 2023
in मुख्य समाचार, संपादक की पसंद, स्पेशल
0
पीएमकेयर्स फंड नहीं है भारत सरकार का फंड और इसे पब्लिक अथॉरिटी नहीं मान सकते, PMO ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

PM Cares Fund: प्रधानमंत्री कार्यालय ने आज यानी मंगलवार (31 जनवरी) को दिल्ली हाई कोर्ट को बताया है कि पीएम केयर्स (PM CARES) भारत सरकार का फंड नहीं है। सरकार ने अपने जवाब में कहा है कि इसे पब्लिक अथॉरिटी भी नहीं मान सकते। पीएमओ के अवर सचिव की ओर से दायर हलफनामे में कहा गया है कि PM CARES फंड को पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में स्थापित किया गया है। यह भारत के संविधान, संसद या किसी राज्य विधानमंडल के कानून के तहत नहीं बनाया गया है।

  • दरअसल, पीएमओ ने सम्यक गंगवाल नामक व्यक्ति की ओर से दायर याचिका का जवाब दिया है।
  • गंगवाल ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 12 के तहत पीएम केयर्स को सरकारी फंड घोषित करने की मांग की थी।
  • हलफनामे में कहा गया है कि ट्रस्ट के कामकाज में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से केंद्र सरकार या किसी भी राज्य सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।
  • पीएमओ ने आगे कहा है कि पीएम केयर्स फंड केवल व्यक्तियों और संस्थानों की ओर से स्वैच्छिक दान स्वीकार करता है और यह किसी भी बजटीय प्रावधान या लोक उपक्रम के बैलेंस शीट से आने वाले पैसा को स्वीकार नहीं करता है।

कोरोना काल में बना था पीएम केयर्स फंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस महामारी से निपटने के लिए 28 मार्च 2020 को प्राइम मिनिस्टर सिटिजन असिस्टेंट एंड रिलीफ इन इमर्जेंसी सिचुएशन फंड (पीएम केयर्स) फंड का गठन किया था। इस फंड को गठित करने का मकसद कोरोना वायरस महामारी से निपटने में आम जनता का सहयोग प्राप्त करना था। साथ ही, इस फंड में एकत्र होने वाली राशि का इस्तेमाल कोरोनावायरस से पीड़ितों की मदद के लिए भी किया गया।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

पीएम केयर्स और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) में अंतर जानिए

  • पीएम केयर्स का गठन 2020 में, जब देश कोरोना से जूझ रहा था। पीएमएनआरएफ 1948 में संविधान लागू होने से पहले ही तत्कालीन पीएम नेहरू ने बनाया था।
  • पीएमएनआरएफ की संचालन समिति के सदस्यों में एक कांग्रेस अध्यक्ष भी होता था। 1985 में राजीव गांधी ने इसका पूरा संचालन पीएमओ यानी प्रधानमंत्री कार्यालय के हाथ में दिया।
  • पीएम केयर्स का गठन चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में। प्रधानमंत्री इसके पदेन अध्यक्ष हैं और रक्षा, गृह एवं वित्त मंत्री सदस्य हैं। प्रसिद्ध हस्तियां भी ट्रस्ट के सदस्य के रूप में नामित हो सकती हैं।
  • पीएम केयर्स का पैसा कब और कितना खर्च होगा, ये मंत्रियों एवं सदस्यों के सामूहिक फैसले से होता है। पीएमएनआरएफ का फैसला केवल प्रधानमंत्री करते हैं।
  • पीएम केयर्स को दिया गया दान टैक्स छूट के दायरे में आएगा। उसी तरह पीएमएनआरएफ में भी दान की गयी पूरी रकम टैक्स छूट के दायरे में आती हैं।
  • दोनों ही में दिया गया दान कंपनियां कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी मद में किया खर्च बता सकती हैं। पीएमएनआरएफ की ऑडिटिंग कैग नहीं करता है, कोई तीसरी पार्टी करती है। जैसे, पिछले साल अगस्त में पीएमकेयर्स फंड का ऑडिट सार्क एसोसिएट्स नाम की ऑडिट फर्म ने किया था।

किन बैंक के जरिए दे सकते हैं दान

पीएम केयर्स फंड के लिए एसबीआई सर्वप्रमुख उत्तरदायी बैंक है, लेकिन ओवरसीज बैंक के जरिए भी दान दिया जा सकता है। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और यूपीआई ट्रांसफर भी कर सकते हैं।

जैसा कि हम ऊपर बता चुके हैं, चूंकि पीएमकेयर्स को दिया गया दान इनटैक्स कानून 1961 की 80 जी के तहत करमुक्त है, तो आप इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप जैसे ही पीएमकेयर में दान देते हैं, तो इसकी वेबसाइट के जरिए आपको रसीद भी मिल जाती है। हालांकि, पीएमकेयर पर अगस्त 2020 के अपने एक फैसले में सुप्रीम कोर्ट पहले ही यह सुना चुका है कि पीएमकेयर्स फंड को पैसा एनडीआरएफ में ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं है। 2020 मे जब कोरोना अपने पीक पर था, तब से पीएमकेयर्स फंड पर सवाल उठाए जाते रहे हैं और सरकार उनका जवाब देती आ रही है।

यह जवाब भी उसी कड़ी में एक है।

प्रकाश कुमार पांडेय

देखें वीडियो-

Post Views: 157
Tags: BJPCongressPM ModiPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version