भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत 3 जनवरी से हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी खास होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस टेस्ट मैच में सब गुलाबी-गुलाबी देखने को मिलेगा। यही कारण है कि इसे पिंक टेस्ट मैच भी कहा जा रहा है। हालांकि, यह मुकाबला लाल गेंद और दिन में ही खेला जाएगा। दरअसल पिंक टेस्ट मैच एक खास मकसद के लिए खेला जाता है। यह मैच ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए खेला जाता है। इसकी शुरुआत 2009 में हुई थी। पिंक टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा की वाइफ जेन मैक्ग्रा की याद में खेला जाता है। मैक्ग्रा की वाइफ का साल 2008 में ब्रेस्ट कैंसर के कारण निधन हो गया था। ग्लेन मैक्ग्रा ने अपनी पत्नी की याद में मैक्ग्रा फाउंडेशन की शुरुआत की थी। इस फाउंडेशन का काम ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए जागरूकता फैलाती है और फंडिंग भी करती है। यही कारण है कि साल 2009 के बाद से जब भी पिंक टेस्ट मैच खेला जाता है उसकी सारी कमाई इस फाउंडेशन को जाती है। मैच के लिए जो भी टिकट बेचे जाते हैं उसकी रकम मैक्ग्रा फाउंडेशन को जाती है।
लाल गेंद से खेला जाएगा पिंक टेस्ट..जाने वजह
लाल गेंद से खेला जाएगा पिंक टेस्ट..जाने वजह
-
By DigitalDesk
- Categories: मुख्य समाचार
- Tags: Border Gavaskar Trophy
Related Content
Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की
By
DigitalDesk
March 7, 2026
West Bengal: ममता का 'चुनावी मास्टरस्ट्रोक', आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू
By
DigitalDesk
March 7, 2026
नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर
By
DigitalDesk
March 7, 2026
HDFC बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका: 1 अप्रैल से लॉकर किराया 184% तक महंगा....ATM से UPI कैश निकासी के नियम भी बदले
By
DigitalDesk
March 7, 2026