Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जोधपुर

पायलट समर्थक MLA दिव्या मदेरणा ने सुनाई गहलोत के मंत्री धारीवाल को खरीखोटी,कहा—इतना घमंड न करें,उधार की मिनिस्ट्री है

DigitalDesk by DigitalDesk
March 19, 2023
in जोधपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
Pilot supporter MLA Divya Maderna
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं, चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी भी शुरु कर दी है। सत्तारुढ़ कांग्रेस की भी तैयारी तेज हो गई है, लेकिन कांग्रेस में आपसी गुटबाजी और सियासी जब अब तक खत्म नहीं हुई है। राज्य में पिछले दो – ढ़ाई साल से आपस में छिड़ी अंदरूनी घमासन को लेकर कांग्रेस लगातार सुर्खियों में रही है। ऐसे एक नहीं कई मौके आए, जब लगा कि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश और दक्षिण के कर्नाटक की तरह यहां भी बीजेपी का ऑपरेशन लोटस सफल हो सकता है। सचिन पायलट को राजस्थान का ज्योतिरादित्य सिंधिया तक कहा जाने लगा था,लेकिन कांग्रेस ने किसी तहर मुश्किलों से पार पाते हुए गहलोत की सरकार बचाया, लेकिन सचिन पायलट और अशोक गहलोत गुट के बीच मतभेद अब भी जस के तस बने हुए हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के खेमे के बीच चल रही वर्चस्व की जंग के बीच विधायक दिव्या मदेरणा विपक्ष की बजाय अपनी ही सरकार से उलझती नजर आ रही हैं। विधायक मदेरणा ने गहलोत सरकार में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सचिन पायलट गुट की विधायक और कांग्रेस की तेजतर्रार नेत्री दिव्या मदेरणा जोधपुर की ओसियां विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। दिव्या मदेरणा अपने दबंग अंदाज और बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। इस बार भी उन्होंने सीएम और मंत्री धारीवाल को सख्त हिदायत दी। गहलोत सरकार को अपने क्षेत्र की सड़कों के लिए जमकर खरीखोटी सुनाई।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

44 सड़कें मंत्री ने की निरस्त तो भड़कीं दिव्या

दरअसल पायलट समर्थक विधायक दिव्या मदेरणा के विधानसभा क्षेत्र की सड़कें जर्जर हो गई हैं। उनके क्षेत्र में 44 नई सड़कें प्रस्तावित थीं, लेकिन निरस्त कर दी गईं। ऐसे में दिव्या ने कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल पर ओसियां विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप करने का आरोप लगाया है। मदेरणा ने कहा उनके विधानसभा क्षेत्र में ओसियां में पिछले चार साल में एक भी नई सड़क नहीं बनने दी गई। उनके क्षेत्र में 44 नई सड़कों का निर्माण होना था, लेकिन कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल ने उनसे राजनीतिक बदला लेने के लिए ये सड़कें निरस्त कर दी। दिव्या का कहना है वो वीरांगनाओं और महिलाओं के हक में बोल रही थीं। इसलिए दो दिन के अंदर में उनके क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों को रद्द कर दिया गया है।

दिव्या की गहलोत सरकार को चेतावनी

जोधपुर की ओसियां सीट से दबंग विधायक दिव्या मदेरणा ने गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए मंत्री शांति धारीवाल को जमकर खरीखोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि जो धारीवाल आलाकमान को चुनौती देते हैं, वो मंत्री कैसे रह सकते हैं। वो खुद को और कांग्रेस नेताओं को डुबा रहे हैं। वीरांगना मंजू जाट और सुंदरी देवी के अपमान की भी बात दिवया ने कही। उन्होंने इसे लेकर ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर मंत्री धारीवाल पर निशाना भी साधा।

मदेरणा परिवार की है गहलोत से पुरानी सियासी अदावत

बता दें 2018 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीतने वाली दिव्या मदेरणा राजस्थान कांग्रेस की पहचान तेजतर्रार और युवा जाट नेता के तौर पर है। दिव्या के दादा परसराम मदेरणा की एक समय राजस्थान की राजनीति में तूती बोलती थी। साल 1998 में वे मुख्यमंत्री के भी प्रबल दावेदार के तौर पर उभरे थे लेकिन तब जादूगर माने जाने वाले अशोक गहलोत ने उनसे ये मौका झपट लिया। उस समय परसराम मदेरणा को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद से ही मदेरणा परिवार और अशोक गहलोत के बीच सियासी अदावत शुरू हो गई थी। वहीं परसराम मदेरणा के बेटे महिपाल मदेरणा 2008 में चुनाव जीतकर अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने थे। लेकिन उस समय भी चर्चित भंवरी देवी कांड के चलते महिपाल को इस्तीफा देना पड़ा था। इतना ही नहीं उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार भी किया था। इसके बाद 17 अक्टूबर 2021 को उनका देहांत हो गया। माना जाता है कि महिपाल को भी एक समय सीएम पद के प्रबल दावेदार थे।

मां की हार का बदला लेने की राजनीति में एंट्री

साल 2013 के विधानसभा चुनाव में महिपाल की पत्नी और दिव्या की मां लीला मदेरणा ओसियां सीट से चुनाव मैदान में उतरीं थी, लेकिन सियासी गुटबाजी के चलते अपने ही गढ़ में उन्हें बीजेपी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद मां की हार का बदला लेने के लिए दिव्या मदेरणा ने मोर्चा संभाला और चुनावी राजनीति में प्रवेश किया। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने ओसियां सीट बीजेपी से वापस छीन ली और पहली बार विधायक बनीं।। दिव्या के करीबी बताते हैं कि वे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही हैं।

Post Views: 469
Tags: Minister DhariwalMLA Divya Madernapilot supporter
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version