Petrol-Diesel Price Today: जानें देश के बड़े शहरों में क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमतें
देश के बड़े शहरों में आज 2 अगस्त को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिले। शहर के हिसाब से वैट चार्जैसे में बदलाव के चलते ही ये मामूली अंतर देखने को मिला है। भारतीय तेल कंपनियों ने पहले ही इस बात को साफ कर दिया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बहुत जल्दी कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। भारतीय तेल कंपनियों ने मिडिल ईस्ट के तनाव के बाद से ईंधन के दामों को लेकर अपना रूख साफ कर दिया है। उनके मुताबिक भले ही क्रूड आयल की कीमतों में हल्का बदलाव रहा हो लेकिन भारत में ईधन के दामों में बदलाव नहीं होगा।
मई से पांच बार बढ़े है दाम
भारतीय तेल कपंनियों ने मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद से पांच बार तेल के दाम बढाए है। लगभग 8 रूप तक दाम बढ़ने के बाद मामूली अंतर से लगातार एक जैसे बने है। भारत में 85 प्रतिशत तेल आयात होता है ऐसे में भारत की जरूरते दूसरे देशों की तुलना में ज्यादा हैं।
जाने आज क्या है देश के बड़े शहरों में ईंधन के दाम
देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति बिक रहा है। मुंबई में मायानगरी पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर दाम है और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है।