Petrol, Diesel Prices On August 4: मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और अन्य शहरों में ईंधन की नई दरें देखें
पिछले सेशन में तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई थी, क्योंकि ट्रंप ने तेहरान और मध्य पूर्व के अन्य देशों के अनुरोध पर प्रस्तावित हमले को टालने की बात कही थी। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ और ये $85 प्रति बैरल के आसपास बनी रहीं। ताजा जानकारी के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स मामूली बढ़त के साथ $84.20 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहे थे।
डिल ईस्ट के बढ़ते हालात का कीमतों पर असर
मिडिल ईस्ट के लगातार बदलते हालात का सीधा असर क्रूड ऑयल की कीमतों पर पड़ता है।
इससे पहले के सेशन में तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई थी, उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि तेहरान और मध्य पूर्व के अन्य देशों के अनुरोध के बाद उन्होंने हमले की योजना को टाल दिया है। सोमवार को वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) फ्यूचर्स में लगभग 5% की गिरावट आई और यह $80.34 प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि ब्रेंट क्रूड 4.7% गिरकर $83.77 प्रति बैरल पर बंद हुआ।
भारत में ईधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
भारत के लिए, जो अपनी क्रूड ऑयल की ज़रूरतों का 85% से ज़्यादा हिस्सा आयात करता है, तेल की लगातार ऊंची कीमतें देश के आयात बिल को बढ़ा सकती हैं और महंगाई का दबाव भी बढ़ा सकती हैं।
क्रूड की ऊंची कीमतों से घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतें बढ़ने का जोखिम भी बढ़ जाता है, जबकि हाल के महीनों में इनमें कई बार बढ़ोतरी की जा चुकी है।
जानें 4 अगस्त को पेट्रोल और डीजल की कीमतें
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत: ₹113.43 प्रति लीटर, देश की आर्थिक राजधानी में मुंबई में पेट्रोल की कीमत: ₹111.12 प्रति लीटरऔर चेन्नई में पेट्रोल की कीमत: ₹107.75 प्रति लीटर है। वहीं डीज़ल की कीमतों की बात करें तो
दिल्ली में डीज़ल की कीमत: ₹95.20 प्रति लीटर,कोलकाता में डीज़ल की कीमत: ₹99.78प्रति लीटर
वहीं मुंबई में डीज़ल की कीमत: ₹97.78 प्रति और चेन्नई में डीज़ल की कीमत: ₹99.57 प्रति लीटर





