Petrol, Diesel Prices On August 3: मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और अन्य शहरों में ईंधन के नए दाम देखें
सोमवार को भारत में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। वहीं ब्रेंट क्रूड की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ और ये $85 प्रति बैरल के आसपास बनी रहीं। लेकिन भारतीय तेल कंपनियों की माने तो फिलहाल भारत में ईंधन के दामों को को लेकर कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा
OPEC+ ने लिया सप्लाई बढ़ाने का फैसला
स्टेट्र ऑफ होमुर्ज में सप्लाई लगातार बाधित होने के बाद अब OPEC+ ने सितंबर से प्रोडक्शन कोटा में लगभग 188,000 बैरल प्रति दिन (bpd) की बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी, जिससे 2023 में लागू की गई वॉलंटरी सप्लाई कटौती का एक अहम हिस्सा वापस ले लिया गया। हालांकि, इस ताज़ा बढ़ोतरी का ग्लोबल सप्लाई पर तुरंत सीमित असर पड़ने की उम्मीद है, क्योंकि ईरान और यूक्रेन के झगड़ों की वजह से खाड़ी देशों, रूस और कजाकिस्तान से एक्सपोर्ट में रुकावटें आई हैं, जिससे इस साल प्रोडक्शन बढ़ाने की जो योजना थी, वह ज़्यादातर कागज़ों तक ही सीमित रह गई है। अब मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच उम्मीद की जा रही है कि OPEC+ देशों के फैसले से सप्लाई को कुछ ठीक किया जा सकेगा।लेकिन जानकार मानते है कि इसका फर्क 2027 तक देखने को मिलेगा।
भारत 85 प्रतिशत तेल का आयात करता है
भारत, जो अपनी ज़रूरत का 85% से ज़्यादा कच्चा तेल आयात करता है, के लिए तेल की लगातार ऊंची कीमतें आयात बिल को काफी बढ़ा सकती हैं और महंगाई का दबाव भी बढ़ा सकती हैं। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतें बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है।
जानें 3 अगस्त को क्या है पेट्रोल औऱ डीजल की कीमतें
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत: ₹102.12 प्रति लीटर ,कोलकाता में पेट्रोल की कीमत: प्रति113.43/लीटर, मुंबई में पेट्रोल की कीमत: ₹111.12 प्रति लीटर, वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत: ₹107.75 प्रति लीटर है। वही डीजल की कीमतें देखें तो दिल्ली में डीज़ल की कीमत: ₹95.20 प्रति लीटर, कोलकाता में डीज़ल की कीमत: ₹99.78प्रति लीटर, वहीं मुंबई में डीज़ल की कीमत: ₹97.78 प्रति लीटर, चेन्नई में डीज़ल की कीमत: ₹99.57 प्रति लीटर है।