Petrol-Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में कितना है भाव

Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए ईंधन के नए रेट जारी कर दिए हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम लंबे समय से स्थिर रहने के कारण वाहन चालकों को आज भी कीमतों में किसी तरह की राहत या बढ़ोतरी नहीं मिली है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर भी निवेशकों की नजर बनी हुई है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने तथा बातचीत आगे बढ़ने की उम्मीद से पिछले सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिली थी। इसके अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की आवाजाही सामान्य होने की संभावना का भी बाजार पर असर पड़ा है।

दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपये के पार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। वहीं, दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। फिलहाल राजधानी में दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मुंबई में सबसे ज्यादा कीमत

मुंबई में पेट्रोल का भाव दिल्ली के मुकाबले अधिक है। यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए 111.21 रुपये चुका लीटर से ऊपर बनी हुई है। इन शहरों में डीजल के दाम 100 रुपये से नीचे हैं, हालांकि हैदराबाद में डीजल की कीमत 103.73 रुपये प्रति लीटर है।

25 मई से नहीं बदली कीमत

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम 25 मई से स्थिर बताए जा रहे हैं। उस समय सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद से कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है।

ईंधन की कीमतें फिलहाल अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के बाजार, विदेशी मुद्रा दर और अन्य लागतों जैसे कई कारकों पर निर्भर करती हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में वैश्विक तेल बाजार में होने वाले बदलावों पर उपभोक्ताओं की नजर रहेगी।

 

Exit mobile version