Petrol- Diesel Price: 6 अगस्त को जानें क्या है देश के बड़े शहरों में ईंधन के रेट

Petrol Diesel Rate Today 6 August 2026

Petrol Diesel Rate Today 6 August 2026: भारत में 6 अगस्त को पेट्रोल और डीजल के रेट में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला। हांलाकि क्रूड ऑयल की कीमत में थोड़ा अंतर जरूर देखने को मिला। लेकिन भारतीय तेल कंपनियों ने पहले ही इस बात को स्पष्ट कर रखा है कि भारत के लोगों को ईंधन के दामों में बहुत जल्दी राहत नहीं मिलेगी। दरअसल भारत में 85 प्रतिशत तेल का आयात होता है। ऐसे में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल की सप्लाई लगातार बाधित हो रही है। सप्लाई पूरी नहीं होने ने तेल के दामों में मई महीने में पांच बार बढोतरी भी की गई। हांलाकि उसके बाद से अलग अलग राय्जों में वैट टैक्स के चलते पेट्रोल और डीजल के दामों में मामूली अंतर देखने को मिलता है।
जानें देश के बड़े शहरों में क्या है पेट्रोल और डीजल के रेट

6 अगस्त को देश की राजधानी दिल्ली: पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
मुंबई पेट्रोल 111.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.,कोलकाता पेट्रोल दे दाम 113.43 रुपये प्रति लीटर है.
वहीं चेन्नई: पेट्रोल 107.75 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
वहीं अगर डीजल के रेट की बात करें तो राजधानी दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है., मुंबई में डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. तो वहीं कोलकाता में डीजल 99.78 रुपये प्रति लीटर है.
तो चेन्नई 99.57 रुपये में एक लीटर डीजल मिल रहा है।
होर्मुज के लिए अलग रास्ते की तलाश
भूराजनैतिक तनावों के बीच अमेरिका और ईरान बातचीत की कोशिशों में है तो वही अब भारत अपने लिए तेल लाने के अलग रास्तों के विकल्प पर विचार कर रहा है। अबी ततक जो खबरें है उनके मुताबिक भारत अब अपने जहाजों के लिए ईरान के साथ साथ ओमान का रास्ते को समझने की कोशिश कर रहा है। अगर ये प्रयोग सफल होता है तो भारत में तेल के जहाजों की आवाजाही आसान हो जाएगी।

Exit mobile version