Petrol Diesel Price on July 4: आज सुबह देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए हैं; दिल्ली से पटना तक जानें क्या हैं कीमतें और दाम कब कम होंगे?
Petrol Diesel Price on July 4: ये सवाल लगभग सभी के मन में है कि जब दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें कम हो रही हैं, तो भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें अभी तक कम क्यों नहीं हुई हैं। इस बीच, आज यानी 4 जुलाई को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीज़ल के नए रेट जारी किए हैं। लेकिन आज देश के ज़्यादातर शहरों में पेट्रोल और डीज़ल न तो महंगे हुए हैं और न ही सस्ते। 4 जुलाई को भी देश के ज़्यादातर शहरों में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें वही बनी हुई हैं। हालांकि, कुछ शहरों में थोड़ा बदलाव ज़रूर देखा गया है। ऐसे में जानिए कि आपके शहर में पेट्रोल और डीज़ल किस कीमत पर मिल रहे हैं और पेट्रोल-डीज़ल के रेट कब कम होने की उम्मीद है।
4 जुलाई को देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
आज मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
आज कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है।
आज चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
हांलाकि देश के कुछ बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर आया है। लेकिन ज्यादातर में कीमतों में बढोतरी हुई है।
आज पटना में पेट्रोल की कीमत ₹114.55 प्रति लीटर है, जिसमें ₹1.18 की बढ़ोतरी हुई है। डीज़ल की कीमत ₹100.49 प्रति लीटर है, जिसमें ₹1.13 की बढ़ोतरी हुई है। बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत ₹111.68 प्रति लीटर है, जिसमें 75 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। डीज़ल की कीमत ₹99.56 प्रति लीटर है, जिसमें 76 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, भुवनेश्वर में पेट्रोल की कीमत ₹108.97 प्रति लीटर है, जिसमें ₹1.52 की कमी आई है। डीज़ल की कीमत ₹100.68 प्रति लीटर है, जिसमें ₹1.47 की कमी आई है।
कच्चा तेल सस्ता हो गया है, लेकिन पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों पर कोई असर नहीं ?
मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने और अमेरिका व ईरान के बीच सीज़फायर के बाद पिछले कुछ हफ़्तों में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। कुछ समय पहले कच्चे तेल की कीमतें लगभग $120 प्रति बैरल तक पहुँच गई थीं, लेकिन अब ये गिरकर लगभग $70-72 प्रति बैरल पर आ गई हैं। लोगों को उम्मीद थी कि पेट्रोल और डीज़ल भी सस्ते हो जाएँगे, लेकिन ऐसा जल्द होने वाला नहीं है।सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां फिलहाल अपने घाटे को बराबर करने के मूड में है। पिछले दिनों कच्चे तेल की कीमतों में बढोतरी के बाद तेल की कीमतें तो कम हो गई लेकिन ऑयल कंपनियां अभी मुनाफे में नहीं आई हैं। यही वजह है कि भारत में अभी पट्रोल और डीजल के दाम कम होने में समय लग सकता है।




