Petrol, Diesel Prices On July 13: अमेरिका ईरान के बीच हुए ताजा हमलों के बीच ईंधन की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है
मिडिल ईस्ट में नए तनाव के बीच, फ्यूल की कीमतों में रविवार के मुकाबले कुछ बदवाल हुआ। ताजा हमलों के चलते ईरान ने फिर से होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया जिससे सप्लाई को लेकर चिंता और बढ़ गई और फ्यूल की कीमतों पर इसका असर देखने को मिला।
अमेरिका और ईरान के बीच कई हमले
अल जज़ीरा ने खबर दी थी कि अमेरिकी सेना ने ईरान में कई हमले किए। सेना का कहना था कि इन हमलों का मकसद तेहरान की उस क्षमता को कमज़ोर करना था, जिससे वह होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में कमर्शियल शिपिंग में रुकावट डाल सकता है।
यह तनाव तब बढ़ा जब ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से ब्लॉक कर दिया। यह दुनिया भर में एनर्जी शिपमेंट के लिए एक बहुत अहम रास्ता है, और इसके ब्लॉक होने से तेल और दूसरी ज़रूरी चीज़ों की सप्लाई रुक गई है। इन घटनाओं की वजह से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और ईंधन की कीमतों में भी आम तौर पर बढ़ोतरी हुई है।
OPEC+ सदस्यों ने कहा बढ़ा रहे हैं तेल की कीमत
पिछले हफ़्ते, OPEC+ सदस्यों ने कहा कि वे तेल का उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि ईरान के साथ US-इजरायल संघर्ष के बाद एनर्जी मार्केट में रिकवरी के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं।
रविवार को “ग्लोबल मार्केट की स्थितियों और भविष्य के हालात की समीक्षा” के लिए हुई एक वर्चुअल मीटिंग में, ग्रुप ने घोषणा की कि सात सदस्य – सऊदी अरब, रूस, इराक, कुवैत, कजाकिस्तान, अल्जीरिया और ओमान – अगस्त से हर दिन 188,000 बैरल उत्पादन बढ़ाएंगे।
भारत में नहीं बदली तेल की कीमतें
मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद मई महीने में भारत में तेल की कीमतों में चार से पांच बार बढोतरी हुई। हांलाकि मिडिल ईस्ट के उतार चढाव के बाद भारत में तेल की कीमतों में कमी तो नहीं हुई लेकिन स्थिर बनीं है। राज्यों के हिसाब से उसमें टैक्स को लेकर कुछ बदलवा हो रहे है। लेकिन भारतीय तेल कंपनिया किसी भी स्थिति में फिलहाल तेल के दाम कम करने के मूड में नहीं हैं।
पिछले कुछ महीनों में भारत में ईंधन की कीमतें कई बार बढ़ाई गई हैं।
जानें 13 जुलाई को क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमतें
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर ,कोलकाता में पेट्रोल की कीमत ₹113.43 प्रति लीटर ,मुंबई में पेट्रोल की कीमत: ₹111.12 प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत ₹107.75 प्रति लीटर हैं।
वहीं 13 जुलाई को डीजल की कीमतें देखें तो दिल्ली में डीजल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर ,कोलकाता में डीजल की कीमत ₹99.78 प्रति लीटर ,मुंबई में डीजल की कीमत ₹97.78 प्रति लीटर और चेन्नई में डीजल की कीमत ₹99.57 प्रति लीटर है।
कच्चे तेल की वैश्विक कीमतें
सोमवार को तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। ऐसा अमेरिका और ईरान के बीच नए हमलों के बाद हुआ, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ गईं।
ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 3.5% बढ़कर $78.67 प्रति बैरल हो गया और $79 के करीब पहुंच गया, जबकि US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 3.4% बढ़कर $73.87 प्रति बैरल हो गया।





