देश के बड़े शहरों में ईंधन के दामों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला। हांलाकि क्रूड ऑयल की कीमतों में सोमवार को कोई खास बदलाव नहीं था। वही भारतीय तेल कंपनियों ने पहले ही बता रखा है कि भारत के लोगों को ईंधन के दामों में फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली।
भारत 85 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है
भारत को 85 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करना पड़ता है। ऐसे में मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद मई महीने में पूरे पांच बार ईँधन की कीमतें बढ़ी। कच्चे तेल की कीमतों में ईरान और अमेरिका के समझौते के बीच उतार चढाव देखने को मिला, लेकिन भारत में ईंधन की कीमतों में मई के बाद कोई खास बदलाव नहीं हुआ। हांलाकि अलग अलग राज्यों में वैट टैक्स के चलते कीमतों में मामूली अंतर रहा।
जानें देश के बड़े शहरों में ईंधन की कीमत
देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल के लिए ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल के लिए ₹95.20 प्रति लीटर हैं। मुंबई: पेट्रोल ₹111.21 प्रति लीटर डीज़ल ₹97.83 प्रति लीटर है वहीं कोलकाता में पेट्रोल ₹113.51 प्रति लीटर और डीज़ल ₹99.56 प्रति लीटर के आसपास है वहीं चेन्नई में पेट्रोल ₹107.74 प्रति लीटर डीज़ल लगभग ₹99.00 प्रति लीटर है।
Petrol Diesel price on 5th aug 2026:देश के बड़े शहरों में देखें क्या है आज ईंधन के रेट