पेट्रोल-डीजल के दाम 16 नवंबर 2026…तेल के दामों में राहत बरकरार, क्या आने वाले दिनों में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

Petrol and diesel prices

16 नवंबर 2026 को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने आज भी पुराने दाम बरकरार रखे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय उपभोक्ताओं को फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी से राहत मिली हुई है। हालांकि, देश के अलग-अलग शहरों में राज्य सरकारों के वैट और स्थानीय शुल्क के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अंतर बना हुआ है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली 102.12 95.20
मुंबई 111.21 97.83
कोलकाता 113.51 99.82
चेन्नई 107.76 99.55
बेंगलुरु 111.68 99.56
हैदराबाद 116.15 104.23
नोएडा 102.12 95.56
फरीदाबाद 103.28 95.94
गुरुग्राम 102.97 95.64
चंडीगढ़ 101.51 89.47
लखनऊ 101.89 95.36
पटना 113.37 99.36

कीमतें 16 नवंबर को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार हैं।

मध्य प्रदेश में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव?

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 16 नवंबर को पेट्रोल करीब ₹114.36 और डीजल ₹99.48 प्रति लीटर पर बिक रहा है। इंदौर में पेट्रोल ₹114.58 और जबलपुर में ₹116.17 प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है?

सस्ते होने की उम्मीद के संकेत …अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से भारत में पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की संभावना बन सकती है। 16 नवंबर को ब्रेंट क्रूड करीब 95.37 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति बढ़ने की उम्मीद भी कीमतों पर दबाव बना रही है। लेकिन आम उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिलना आसान नहीं है।

इसके पीछे तीन प्रमुख कारण हैं:

  1. तेल कंपनियों का घाटा: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के मुताबिक तेल कंपनियों को करीब 42 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई के बिना तत्काल कीमतों में कटौती मुश्किल है।

  2. केंद्र सरकार का उत्पाद शुल्क: केंद्र सरकार चाहे तो उत्पाद शुल्क में कटौती करके राहत दे सकती है।

  3. राज्यों का वैट: राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाकर कीमतें कम कर सकती हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार नीचे आती हैं और रुपये की स्थिति भी मजबूत रहती है, तो भारत में पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की गुंजाइश बन सकती है। लेकिन फिलहाल कीमतों में कटौती की कोई निश्चित तारीख या सरकारी घोषणा नहीं है।

Exit mobile version