Pervez Musharraf Died: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का लंबी बीमारी के बाद दुबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वह पाकिस्तानी सेना के प्रमुख भी रह चुके थे। उनका रविवार की सुबह निधन हुआ, पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से ये खबर सामने आई है।
मुशर्रफ के परिजनों ने कहा है कि वह लंबे समय से बीमार थे। उनकी बीमारी का नाम अमाइलॉइडोसिस था। यह एक दुर्लभ बीमारी है जो तब होती है जब एक असामान्य प्रोटीन, जिसे अमाइलॉइड (amyloid) कहा जाता है, आपके अंगों में बनता है और उनके सामान्य कार्य में हस्तक्षेप करता है। अमाइलॉइड आमतौर पर शरीर में नहीं पाया जाता है, लेकिन इसे कई अलग-अलग प्रकार के प्रोटीन से बनाया जा सकता है।
मुशर्रफ को कुछ हफ्तों के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 1999 में उन्होंने पाकिस्तान में सफल सैन्य तख्तापलट किया था और नवाज शरीफ को हटाकर खुद पाकिस्तान की गद्दी पर कब्जा किया था। उन्होंने आगरा शिखर वार्ता के तुरंत बाद भारत की पीठ में छुरा घोंपा था और कारगिल में पाकिस्तानी सेना से आक्रमण करवाया था। पाकिस्तान को इस आक्रमण में मुंह की खानी पड़ी थी, हमेशा की तरह।
परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के ऐसे तानाशाह थे, जिन्होंने दसवें राष्ट्रपति के तौर पर काम किया। उन्होंने 1998 से 2007 तक 7वें शीर्ष जनरल के रूप में कार्य किया।