देश के 45 फीसदी विधायक दागी…. इनमें 13 पर तो रेप का आरोप.. शर्मसार करते हैं ये दाग
चुनाव सुधार को लेकर काम करने वाले एक एनजीओ की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट बताती है कि देश के 45 प्रति शत विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। देश के 28 राज्यों और विधानसभा वाले तीन केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 4123 विधायकों में से 4092 विधायक के चुनावी शपथ पत्र का विशेषण किया। जिसमें आंध्र प्रदेश के सबसे ज्यादा 174 में से 138 (79 फीसदी) विधायकों ने जबकि, सिक्किम में सबसे कम 32 में से सिर्फ 1 विधायक-(3फीसदी ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों का उल्लेख किया हैं।
तेलुगु देशम पार्टी टीडीपी के सबसे अधिक 134 विधायकों में से 115 करीब 86 फीसदी पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा इनहोंने की है। इसमें 1205 पर हत्या औऱ हत्या का प्रयास, अपहरण के साथ महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं। जबकि 24 विधायकों के हलफनामे का एनालिसिस इस वजह से नहीं किया जा सका क्योंकि खराब स्कैनिंग थी जबकि विधानसभाओं में सात सीटें अब भी खाली हैं।
रिपोर्ट के अनुसार 54 विधायकों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या के मामला दर्ज है आरोप है कि, 226 पर धारा 307 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत हत्या की कोशिश की। आरोप है कि इसके अलावा 127 विधायकों पर महिलाओं के खिलाफ गंभीर किस्म के
अपराधों के मामले दर्ज हैं। इनमें 13 विधायक पर तो 376 और 376 (2) (एन) के तहत रेप का आरोप लगा है। धारा 376 (2) (एन) एक ही पीड़िता के साथ बार-बार यौन उत्पीड़न से संबंधित है।
प्रकाश कुमार पांडेय