पहलगाम हमला: उत्तरप्रदेश से अब तक इतने पाकिस्तानियों को किया बाहर…लांग टर्म वीजा वाले इस दिन लौटेंगे ….इसके बाद घुसपैठिया मानकर किया जाएगा गिरफ्तार!

People coming to India from Pakistan are leaving their country and returning to their country

पहलगाम मामले के बाद पाकिस्तान से भारत आने वाले वहां से नागरिकों के देश छोड़कर अपने मुल्क लौट रहे हैं। यह पाकिस्तानी रविवार 27 अप्रैल तक वापस लौट सकते है। इसके बाद इन्हें घुसपठियां मानकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उत्तरप्रदेश के पुलिस के मुखिया डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में इस संबंध में कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही पूरे आंकड़े सामने आ जाएंगे।

दरअसल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत से यहां वीजा पर रहने वाले सभी पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर किया जा रहा है। उनकी वापसी का दौर शुरू हो गया है। उत्तरप्रदेश में भी बड़ी संख्या में वीजा पर कई पाकिस्तान आए थे। हालांकि इनकी संख्या को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन अधिकारियों कहना है कि शार्ट टर्म वीजा लेकर आए करीब पचास पाकिस्तानी नागरिकों समेत सौ लोग अपने देश की ओर वापसी का रुख कर चुके हैं। शुक्रवार 25 अप्रैल की देर शाम केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इस बाबत सभी राज्यों को नए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। जिसमें डिप्लोमेटिक और लांग टर्म वीजा वाले पाकिस्तानियों को राहत दी गई है।

राज्य के डीजीपी प्रशांत कुमार का कहना है सभी जिलों में इस बाबत कार्यवाही की जा रही है। पाकिस्तानियों के यूपी में होने के सहीं आंकड़े जल्द ही सामने आएंंगे। बता दें कि पाकिस्तान से भारत आने के लिए अब तक 16 तरह के वीजा मान्य थे। जिन्हें लेकर पाकिस्तानी यहां भारत आते थे। इनमें अधिकतर लांग टर्म के साथ शार्ट टर्म और मेडिकल वीजा से आने वाले लोग शमिल हैं। जिनकी संख्या उत्तरप्रदेश में तकरीबन 1200 बताई जा रही है। वहीं शार्ट टर्म वीजा पर आए करीब 50 पाकिस्तानी नागरिक वापस भेज दिए गए हैं। इन सभी को  27 अप्रैल तक देश छोड़ना है। अधितकर पश्चिमी उत्तरप्रदेश से पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी होने की सूचना मिली है।
राज्य के विभिन्न जिलों से मिली सूचना के अनुसार राजधानी लखनऊ से 8, सहारनपुर से 12, बुलंदशहर से 5, अलीगढ़ से 3 औरअमरोहा से 2 पाकिस्तानी वापस भेजे जा चुके हैं। इसी तरह दूसरे जिलों से भी पाकिस्तान के नागरिकों को वापस भेजने की कार्यवाही की जा रही है। इस बाबत जिलों की एलआईयू यूनिट इस संबंध में कार्यवाही कर रही है। हालांकि पाकिस्तानी नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से इस पूरी कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा जा रहा है।

यूपी में सामान्य वीजा वाले करीब 1200 पाकिस्तानी

अधिकारियों के मुताबिक उत्तरप्रदेश में करीब 1200 पाकिस्तानी नागरिक अलग-अलग वीजा पर आए हैं, जिनमें से पाकिस्तान से सामान्य वीजा पर आने वालों को 27 अप्रैल तक वापस जाना है। जबकि मेडिकल वीजा वालों के लिए 29 अप्रैल तक की मियाद तय की गई है। बता दें नेपाल के जरिए अवैध तरीके से भारत खसकर उत्तरप्रदेश में घुसने वाले पाकिस्तानी नागरिकों का सही आंकड़ा अब तक किसी भी एजेंसी के पास नहीं है। हालांकि ऐसे लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। जिसके बाद उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर डिपोर्ट किया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 500 ऐसे पाकिस्तानी नागरिक यूपी में हैं।

Exit mobile version