Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

पहलगाम हमला: उत्तरप्रदेश से अब तक इतने पाकिस्तानियों को किया बाहर…लांग टर्म वीजा वाले इस दिन लौटेंगे ….इसके बाद घुसपैठिया मानकर किया जाएगा गिरफ्तार!

DigitalDesk by DigitalDesk
April 26, 2025
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
People coming to India from Pakistan are leaving their country and returning to their country
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पहलगाम मामले के बाद पाकिस्तान से भारत आने वाले वहां से नागरिकों के देश छोड़कर अपने मुल्क लौट रहे हैं। यह पाकिस्तानी रविवार 27 अप्रैल तक वापस लौट सकते है। इसके बाद इन्हें घुसपठियां मानकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उत्तरप्रदेश के पुलिस के मुखिया डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में इस संबंध में कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही पूरे आंकड़े सामने आ जाएंगे।

  • पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की तैयारी
  • पाकिस्तानियों का किया गया वीजा रद्द
  • सभी पाकिस्तानी नागरिकों को किया जाएगा देश से बाहर
  • तय समय सीमा में पाकिस्तान वापस जाने के निर्देश
  • इसके बाद कोई पाकिस्तानी मिला तो होगा गिरफ्तार
  • घुसपैठिया मानकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा

दरअसल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत से यहां वीजा पर रहने वाले सभी पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर किया जा रहा है। उनकी वापसी का दौर शुरू हो गया है। उत्तरप्रदेश में भी बड़ी संख्या में वीजा पर कई पाकिस्तान आए थे। हालांकि इनकी संख्या को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन अधिकारियों कहना है कि शार्ट टर्म वीजा लेकर आए करीब पचास पाकिस्तानी नागरिकों समेत सौ लोग अपने देश की ओर वापसी का रुख कर चुके हैं। शुक्रवार 25 अप्रैल की देर शाम केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इस बाबत सभी राज्यों को नए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। जिसमें डिप्लोमेटिक और लांग टर्म वीजा वाले पाकिस्तानियों को राहत दी गई है।

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

March 9, 2026
  • यूपी से पाकिस्तानियों के वापसी का दौर शुरू
  • शॉर्ट टर्म वीजा वाले पाकिस्तानी भेजे गए
  • डिप्लोमेटीक और लॉन्ग टर्म वीजा वालों 29 तक रहेंगे
  • सभी जिलों में क़ी जा रही कार्रवाई
  • 16 तरह का वीजा लेकर भारत आते हैं पाकिस्तानी
  • वीजा वालों क़ी संख्या करीब 1200 बताई जा रही
  • लखनऊ से 8, बुलंदशहर से 5, सहारनपुर से 12, अमरोहा से 2,
  • अलीगढ से 3 वापस भेजें गए.
  • 27 अप्रैल तक विजिटर्स वीजा वाले जायेंगे
  • मेडिकल वीजा वाले 29 अप्रैल तक करेंगे वापसी

राज्य के डीजीपी प्रशांत कुमार का कहना है सभी जिलों में इस बाबत कार्यवाही की जा रही है। पाकिस्तानियों के यूपी में होने के सहीं आंकड़े जल्द ही सामने आएंंगे। बता दें कि पाकिस्तान से भारत आने के लिए अब तक 16 तरह के वीजा मान्य थे। जिन्हें लेकर पाकिस्तानी यहां भारत आते थे। इनमें अधिकतर लांग टर्म के साथ शार्ट टर्म और मेडिकल वीजा से आने वाले लोग शमिल हैं। जिनकी संख्या उत्तरप्रदेश में तकरीबन 1200 बताई जा रही है। वहीं शार्ट टर्म वीजा पर आए करीब 50 पाकिस्तानी नागरिक वापस भेज दिए गए हैं। इन सभी को  27 अप्रैल तक देश छोड़ना है। अधितकर पश्चिमी उत्तरप्रदेश से पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी होने की सूचना मिली है।
राज्य के विभिन्न जिलों से मिली सूचना के अनुसार राजधानी लखनऊ से 8, सहारनपुर से 12, बुलंदशहर से 5, अलीगढ़ से 3 औरअमरोहा से 2 पाकिस्तानी वापस भेजे जा चुके हैं। इसी तरह दूसरे जिलों से भी पाकिस्तान के नागरिकों को वापस भेजने की कार्यवाही की जा रही है। इस बाबत जिलों की एलआईयू यूनिट इस संबंध में कार्यवाही कर रही है। हालांकि पाकिस्तानी नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से इस पूरी कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा जा रहा है।

यूपी में सामान्य वीजा वाले करीब 1200 पाकिस्तानी

अधिकारियों के मुताबिक उत्तरप्रदेश में करीब 1200 पाकिस्तानी नागरिक अलग-अलग वीजा पर आए हैं, जिनमें से पाकिस्तान से सामान्य वीजा पर आने वालों को 27 अप्रैल तक वापस जाना है। जबकि मेडिकल वीजा वालों के लिए 29 अप्रैल तक की मियाद तय की गई है। बता दें नेपाल के जरिए अवैध तरीके से भारत खसकर उत्तरप्रदेश में घुसने वाले पाकिस्तानी नागरिकों का सही आंकड़ा अब तक किसी भी एजेंसी के पास नहीं है। हालांकि ऐसे लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। जिसके बाद उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर डिपोर्ट किया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 500 ऐसे पाकिस्तानी नागरिक यूपी में हैं।

Post Views: 848
Tags: # Pakistani People leaving india#Pakistan People
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version