क्या खत्म होने वाली है महाराष्ट्र के बड़े सियासी घराने पवार फैमिली में पावर की जंग!
महाराष्ट्र के बड़ी सियासी घराने पंवार फैमिली में अब लगता है कि पवार की लड़ाई खत्म होने वाली है। पवार फैमिली वापस एक पावर हो सकती है। ये बात शरद पवार (Sharad Pawar) के पोते रोहित ने की। रोहित की माने तो एन सीपी के दोनों धड़ों में विलय का फैसला सुप्रिया सुले ( Supriya Sule)ही करेंगी।
क्या कहा रोहित ने
एनसीपी शरद पवार (Sharad Pawar)गुट का विलय एनसीपी अजीत पवार (Ajit Pawar) गुट में हो सकता है। इस तरह के संकेत शरद पवार (Sharad Pawar) के पोते रोहित ने दिए। रोहित से जब दोनों गुटों के विलय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी में निचले स्तर पर कोई बात नहीं होती है। लेकिन शरद पवार (Sharad Pawar)और सुप्रिया सुले ( Supriya Sule)जो फैसला करेंगे वो सभी के हित में होगा। रोहित ने ये भी कहा कि इस बारे में सुप्रिया सुले ( Supriya Sule) तय करेंगी कि पार्टी की विलय होना है या नहीं।
ऑपरेशन सिदूंर (Operation Sindoor) डेलीगेशन के साथ है सुप्रिया
सुप्रिया सुले (Supriya Sule) इस समय देश से बाहर ऑपरेशन सिदूंर के डेलीगेशन में तहत गई है। सुप्रिया की वापसी 5 जून तक हो जाएगी। सुप्रिया (Supriya Sule) जब पांच तारीख को वापस आएंगी तब एनसीपी के दोनों गुटों को बीच विलय को लकेर कोई फैसला हो सकता है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के पहले एन सी पी दो फाड़ हो गए थे। इसमें एनसीपी के अजीत पंवार गुट ने बीजेपी के साथ गठबंधन कर लिया था। वहीं एन सीपी के शरद पंवार (Sharad Pawar)गुट ने वैचारिक मतभेद के चलते खुद को बीजेपी से अलग रखा।
क्या कारण होंगे विलय होने के
दरअसल महाराष्ट्र में म्युनिसिपल कार्पोरेशन के चुनाव होने हैं। इससे पहले शरद पवार (Sharad Pawar) गुट को इस बात को लेकर चिंतित है कि उनके विधायक टूट कर अजीत पवार (Ajit Pawar) के गुट में जा सकते है। वहीं पवार फैमिली औऱ एनसीपी के अलग अलग होने के पोलिकल पावर भी कम हो सकती है। जिसके चलते दोनों गुट एक होने का फैसला ले सकते है।
विलय के लगातार मिल रहे संकेत
एनसीपी मे दो फाड़ हो गई लेकिन पंवार परिवार ने आपस में मिलना नहीं छोडा। मौके बेमोके परिवार के सदस्य एकजुट होते रहे। फिर चाहे वो शरद पवार (Sharad Pawar)के जन्मदिन का मौका हो या कुछ और। वहीं अजीत पंवार की मां भी लगातार परिवार के एक होने की बात करती नजर आईं। इस बीच सार्वजनिक मंचो पर कई बार शरद पवार (Sharad Pawar) और अजीत पवार (Ajit Pawar)एक साथ नजर आए।….(प्रकाश कुमार पांडेय)