महाराष्ट्र की राष्ट्रावादी कांग्रेस पार्टी में पंवार परिवार की संपत्ति का ब्यौरा निकलकर आया। ये ब्यौरा हाल ही में दाखिल किए गए नामंकन से निकाल।
पंवार परिवार में सुनेत्रा पवार, अपने चाचा ससुर शरद पवार से ज़्यादा अमीर हैं, लेकिन इस लिस्ट में सुप्रिया सुले सबसे ऊपर हैं। हलफ़नामों के मुताबिक, सुप्रिया सुले के पास 167 करोड़ रुपये की पारिवारिक संपत्ति है – जो शरद पवार की संपत्ति से लगभग तीन गुना ज़्यादा है।
हलफनामों के मुताबिक सुप्रीया सबसे अमीर
चुनाव हलफनामों के मुताबिक, NCP (SP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले पवार परिवार में सबसे अमीर हैं, जबकि उनके पिता और पार्टी प्रमुख शरद पवार इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।
हलफनामों के अनुसार, सुप्रिया सुले के पास 167 करोड़ रुपये की पारिवारिक संपत्ति है – जो शरद पवार की संपत्ति से लगभग तीन गुना ज़्यादा है। शरद पवार के पास 61 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के पास 122 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की संपत्ति से जुड़े आंकड़े बारामती उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान सामने आए, जिससे चुनाव में “परिवार बनाम संपत्ति” को लेकर बहस तेज़ हो गई है।
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार हाल ही में बारामती से उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है।
बारामती विधानसभा सीट के लिए वोटिंग 23 अप्रैल को होगी, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी। पवार परिवार का गढ़ मानी जाने वाली बारामती सीट को महाराष्ट्र के सबसे प्रतिष्ठित राजनीतिक निर्वाचन क्षेत्रों में से एक माना जाता है, और यह चुनाव अब राजनीतिक विरासत, भावनात्मक जुड़ाव और विकास के मॉडलों की कसौटी बन गया है।
कांग्रेस से आकाश मोरे है सुनेत्रा पंवार के सामने
इस हफ़्ते की शुरुआत में, सुनेत्रा पवार ने बारामती सीट से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जिससे कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे के ख़िलाफ़ सीधे मुक़ाबले का मंच तैयार हो गया। बारामती के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “बारामती का हर नागरिक मेरे परिवार का सदस्य है। मैं आपको कभी अकेला महसूस नहीं होने दूँगी। बारामती का विकास उसी तेज़ गति से आगे बढ़ता रहेगा, जैसा कि अतीत में होता आया है।”
अजीत पंवार की दुर्घटना में मृत्यु के बाद खाली हुई सीट
सुनेत्रा के पति अजित पवार – जिनकी जनवरी के अंत में एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी उसके बारामती सीट खाली हुई। अजीत पंवार ने बारामती सीट लगातार आठ बार जीती थी।
शुरुआत में, ऐसी मांग थी कि वे सुनेत्रा निर्विरोध चुनाव जीतें, लेकिन कांग्रेस पार्टी के मैदान में उतरने के बाद, अब एक सीधा मुकाबला तय हो गया है।
सुनेत्रा पवार हाल ही में बारामती से लोकसभा चुनाव में 2024 में अपनी ननद, सुप्रिया सुले से हार गई थीं।