कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार 7 अप्रैल को असम क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित पवन खेड़ा के आवास पर पहुंची और करीब दो घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान मौके पर दिल्ली पुलिस की टीम भी मौजूद रही। जानकारी के मुताबिक, रिंकी भुइयां सरमा की ओर से असम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें कथित तौर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया था। इसी शिकायत के आधार पर असम पुलिस की टीम जांच के लिए दिल्ली पहुंची। पूछताछ के दौरान अधिकारियों के हाथ में कुछ दस्तावेज भी देखे गए, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि ये दस्तावेज कहां से प्राप्त हुए। दरअसल, पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं। खेड़ा ने दावा किया था कि उनके पास इस संबंध में दस्तावेज मौजूद हैं। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। फिलहाल पुलिस ने जांच जारी होने की बात कही है और मामले में आगे और खुलासे संभव हैं।
Assembly Elections 2026: मतदान से पहले पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस की टीम
-
By DigitalDesk
- Categories: मुख्य समाचार, राजनीति, वीडियो
- Tags: #PawanKhera #HimantaBiswaSarma #Assam #Congress #PoliticalNews #BreakingNews #IndiaNews #Trending #Politics #ViralNews
Related Content
Rashifal: 5 सितंबर राशिफल इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल
By
DigitalDesk
September 5, 2026
तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया
By
DigitalDesk
September 4, 2026
Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल
By
DigitalDesk
September 4, 2026
एससीओ बंदरगाह आर्थिक सहयोग केंद्र थ्येनचिन में स्थापित
By
DigitalDesk
September 4, 2026
आंदोलन से सत्ता तक बालेन शाह...क्या आपदा में टिक पाएगी Gen-Z सरकार?
By
DigitalDesk
September 4, 2026