पाटीदार बने RCB के कप्तान
IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कप्तान कौन होगा? इस सवाल से पर्दा अब उठ चुका है। विराट कोहली कप्तानी करेंगे या कोई और उसका जवाब अब मिल चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL के अगले सीजन के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। IPL 2025 में रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नए कप्तान होंगे। रजत 2021 से टीम के साथ हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। रजत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के 2024-25 सीजन में मध्य प्रदेश के कप्तान हैं। 31 साल के पाटीदार फाफ डु प्लेसिस की जगह लेंगे। डु प्लेसिस ने 2024 में RCB की कप्तानी की थी। लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2025 के लिए रिटेन भी नहीं किया था। कप्तान बनने के लिए विराट कोहली के नाम पर भी चर्चाएं थी। RCB की कमान संभालने वाले रजत पाटीदार 8वें खिलाड़ी होंगे! उनसे पहले केविन पीटरसन, अनिल कुंबले, डैनियल विटोरी, विराट कोहली, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसी जैसे बड़े नाम इस टीम की कमान संभाल चुके हैं! RCB का कप्तान बनाए जाने के बाद रजत पाटीदार को विराट कोहली ने मुबारकबाद भी दी है!