Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

Diwali2022 : देश की अर्थव्यवस्था में पटाखों का इतना बड़ा योगदान, जानें आतिशबाजी से जुड़े राेचक तथ्य

DigitalDesk by DigitalDesk
October 24, 2022
in धर्म
0
Diwali2022 : देश की अर्थव्यवस्था में पटाखों का इतना बड़ा योगदान, जानें आतिशबाजी से जुड़े राेचक तथ्य
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

RASIFAL today

7 मार्च 2026 का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का हाल और ग्रहों की स्थिति 

March 7, 2026
Chaitra Month 2026

चैत्र मास 2026: जानिए इस पवित्र महीने के प्रमुख व्रत-त्योहार और धार्मिक महत्व

March 6, 2026
जिस तरह दीपावली दीपक के बिना अधूरी है उसी तरह आतिशबाजी के बिना भी दीपोत्सव अधूरा ही लगता है। आतिशबाजी जैसा शब्द जेहन में आते ही दीपावली का दृश्य आखों के सामने खुद-ब-खुद आ जाता है। ऐसे में यह विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि समय के साथ आतिशबाजी का स्वरूप भले ही बदला हो, पटाखों की शक्ल भले ही बदली हो लेकिन इसकी परंपरा दीपावली जितनी ही पुरानी है। दीपावली के अवसर पर हम आपको बता रहे हैं आतिशबाजी से जुड़े रोचक तथ्य।

आधुनिक हुए पटाखे

समय के साथ आतिशबाजी का स्वरूप बदल गया है। हम कह सकते हैं कि पटाखे भी आधुनिक हो गए हैं। तरह-तरह के पटाखे बाजार में आते रहने से आतिशबाजी का परंपरागत स्वरूप बदलता गया। पहले पटाखों पर शोर था पर अब फुलझड़ी का जोर है। आतिशबाजी के बाजार में ग्राहकों की डिमांड इसकी पुष्टि है। बीते एक दशक से पटाखों की दुकान लगाने वाले इस्माइल बताते हैं कि अब तो युवाओं का भी जोर बम खरीदने पर नहीं होता। सभी फुलझड़ी, रोशनी, अनार और घिरनी की डिमांड करते हैं।

पटाखों की बिक्री और ब्रांड

जहां अधिक बिक्री की बात है तो लगभग सभी दुकानदार एक स्वर से अनार का नाम लेते हैं। पटाखा विक्रेता विश्वास बताते हैं कि सभी दुकानदार अनार की डिमांड को देखते हुए उसकी हर साइज रखते हैं। जिससे किसी को ग्राहक को दुकान से लौटना न पड़े। दुकानदार गुलफाम बताते हैं कि पहले के मुकाबले राकेट की बिक्री भी काफी कम हो गई है। क्योंकि राकेट को जलाने में तरह-तरह के खतरे सामने आए हैं। उनके मुताबिक चटाई बम की डिमांड भी काफी कम हो गई है। पटाखों में ब्रांड की बात करें तो सर्वाधिक डिमांड मुर्गाछाप पटाखों की रहती है। पटाखा विक्रेता बादशाह दो टूक कहते हैं कि मुर्गा छाप का नाम ही काफी है। उनके अनुसार 80 प्रतिशत पटाखे इसी ब्रांड के बिकते हैं। इसलिए सभी दुकानदार इसकी पूरी रेंज रखने की कोशिश करते हैं।

मशहूर है शिवकाशी की आतिशबाजी

भारत में पटाखा उत्पादन का आधा हिस्सा हिस्सा तमिलनाडु के शिवकाशी का ही है। औद्योगिक सूत्रों के मुताबिक शिवकाशी साल में अकेले ही 50 से 60 हजार टन का पटाखा उत्पादन करता है। जिस हिसाब से इसका टर्नओवर करीब 750 करोड़ रुपए के करीब होता है।

मचिस का कारखाना आतिशबाजी में बदला

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में दो नौजवानों ने 1930 के दशक में माचिस का कारखाना लगाया था। यहां पटाखे और आतिशबाजी के सामान भी बनने लगे। आज यह देश में पटाखा निर्माण का सबसे बड़ा केंद्र शिवकाशी बन चुका है। हालांकि, इस साल दिवाली में दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में पटाखों पर बैन लगाने से शिवकाशी के पटाखा इंडस्ट्री की हालत खराब है।

कब शुरू हुई आतिशबाजी

वैसे भारत में जंग के दौरान बारूद का इस्तेमाल पहली बार 1400 ईस्वी के आसपास शुरू हुआ। इस तरह भारत में पटाखों के शुरुआत का इतिहास भी इसी के आसपास का है। बारूद की खोज चीन में 11वीं सदी के आसपास हुई थी। कुछ ऐतिहासिक तथ्यों की मानें तो आतिशबाजी का पहला ऐतिहासिक प्रमाण 1443 के आसपास विजयनगर साम्राज्य में मिलता है। 18वीं सदी तक शासकों द्वारा दिवाली पर आतिशबाजी आम बात हो गई।

कोलकाता से कैसे शिवकाशी पहुंचा पटाखा

पटाखों व आतिशबाजी का पहला कारखाना 19वीं सदी में कोलकाता में स्थापित किया गया। कहा जाता है कि 1923 के आसपास यहीं की एक माचिस की फैक्ट्री में काम करने वाले शिवकाशी के दो नौजवान वर्कर अय्या नाडर और शणमुगा नाडर बाद में इस माचिस और आतिशबाजी की तकनीक को अपने होमटाउन लेकर गए और वहां इसकी शुरुआत की। यहीं से आतिशबाजी और पटाखों का भी निर्माण शुरू हुआ। अय्या नाडर ने 1925 में नेशनल फायरवर्क्स की स्थापना की।

दूसरे विश्वयुद्ध के बाद आयी तेजी

शिवकाशी चेन्नई से करीब 500 किमी दूर एक छोटा सा शहर है। साल 1939 में दूसरे विश्वयुद्ध के बाद जब पटाखों और आतिशबाजी के सामान के आयात पर रोक लग गई थी। तब यहां की इंडस्ट्री का वास्तविक विकास शुरू हुआ। 1939 के पहले शिवकाशी में गिने चुने कारखाने ही थे। देश में पटाखों की कमी होने की वजह से शिवकाशी से मांग काफी बढ़ गई। देश में अंग्रेज शासकों ने पटाखों के आयात पर रोक लगायी और घरेलू उद्योगों का विकास किया। इससे घरेलू पटाखा इंडस्ट्री को काफी फायदा हुआ। अब आजादी के बाद शिवकाशी पटाखों का देश का सबसे बड़ा केंद्र बन गया।

कितना है कारोबार

आज शिवकाशी में सैंकड़ों लाइसेंसधारी पटाखा कारखाने हैं। इन कारखानों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब लाखों कामगारों को रोजगार मिला हुआ है। इनमें बड़ी संख्या में महिला और बच्चों की भी है। नाडर परिवार की 1942 में स्थापित स्टैंडर्ड फायर वर्क्स और श्री कालिश्वरी फायर वर्क्स आज देश की दो सबसे बड़ी पटाखा निर्माता कंपनियों में से एक है। इन कंपनियों के मुर्गा-ए, मोर-ए घंटी, गिलहरी, अनिल और स्टैंडर्ड ब्रांड पटाखे मशहूर हैं। भारत में करीब 90 फीसदी पटाखे शिवकाशी में ही बनते हैं। इनका सालाना टर्नओवर करीब 15 हजार करोड़ रुपए का है।
ये भी पढ़ें : आखिर क्यों दिवाली की रात में लगाया जाता है दीपक से बना काजल? जानें मान्यताएं और फायदे
अन्य मुख्य समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Post Views: 546
Tags: DiwaliFireworks
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version