Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

पासवान परिवार का संपत्ति विवाद: केन्द्रीय मंत्री पासवान की ‘मां’ ने पुलिस को बताई आपबीती…कमरे में आधी रात को घुसी दो देवरानियां…

DigitalDesk by DigitalDesk
April 1, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
पासवान परिवार का संपत्ति विवाद: केन्द्रीय मंत्री पासवान की ‘मां’ ने पुलिस को बताई आपबीती…कमरे में आधी रात को घुसी दो देवरानियां…
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पासवान परिवार में संपत्ति विवाद: केन्द्रीय मंत्री पासवान की ‘मां’ ने पुलिस को बताई आपबीती…कमरे में आधी रात को घुसी दो देवरानियां..

आधी रात को तीन बजे मेरी दोनों देवरानियां मेरे कमरे में आ धमकी और हंगामा मचा दिया। जरूरत का सामान भी उठाकर कमरे से बाहर फेंक दिया। यह पूरी बातें दिवंगत नेता रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने पटना पुलिस को दी अपनी शिकायत में लिखी हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

दिवंगत रामविलास पासवान की पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद

पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने की पुलिस में शिकायत दर्ज

‘मां’ ने लगाई बेटे चिराग पासवान से मदद की गुहार

दरअसल भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री और लोजपा के दिवंगत नेता रामविलास पासवान की पैतृक संपत्ति पर हक को लेकर परिवार में विवाद शुरू हो गया है। मामला अब पुलिस तक भी जा पहुंचा है। इस बीच रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने अपने देवर पशुपति कुमार पारस की पत्नी शोभा देवी और रामचंद्र पासवान की पत्नी सुनैना देवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि यह दोनों देवरानियां आधाी रात में मिलकर उनके बेडरुम में ताला मार दिया। उनकी जरूरत के सामान को निकालकर बाहर फेंक दिया। इस पूरे मामले में जांच के लिए पुलिस को शिकायती आवेदन सौंपा गया है।

दिवंगत रामविलास पासवान की पत्नी राजकुमारी देवी ने चिराग पासवान से भी यह गुहार लगाई है कि उनकी पैतृक सम्पति का वे बंटबारा कर दें। इस संबंध में राजकुमारी देवी की ओर से बिहार के अलौली थाना में आवेदन देकर लिखित शिकायत भी की गई है। उनका कहना है कि 30 मार्च 2025 को आधी रात को तीन बजे उनकी दोनों देवरानी अचानक कमरे में आईं और उनकी जरुरत का समान निकालकर कमरे से बाहर फेंक दिया।

इस दौरान पशुपति कुमार पारस की पत्नी सुनैना देवी भी उसी मकान के एक रूम में थीं। जब सुनैना से पूरे मामले के बारे जानकारी लेना चाही तो उन्होने इस संबंध में बात करने से ही मना कर दिया।

अब राजकूमारी देवी के नाती प्रिंस पासवान अपनी नानी की देखभाल कर रहे हैंं। राजकूमारी देवी की तबीयत खराब हो जाने और घर में संपत्ति को लेकर विवाद होने की खबर मिलने के बाद प्रिंस पासवान शहरबन्नी पहुंचे थे। यहां उन्होंने डॉक्टर को बुलाकर नानी का इलाज कराया। वहरं प्रिंस पासवान का कहना है कि उनकी नानी की उम्र बहुत ही ज्यादा है। उनके साथ ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए।

रामविलास पासवान ने की थी दो शादियां

बता दें कि दिवंगत नेता रामविलास पासवान ने दो शादियां की थीं। पहली शादी साल 1960 में महिला राजकुमारी देवी से हुई थी। पासवान की उम्र उस समय 14 साल थी। बाद में रामविलास पासवान ने राजकुमारी देवी को तलाक दे दिया और साल 1983 में रीना शर्मा से दूसरी शादी कर ली। चिराग पासवान की मां रीना शर्मा ही हैं। हालांकि चिराग पासवान राजकुमारी देवी को भी अपनी मां कहते हैं। वे अक्सर अपनी मां से मिलने शहरबन्नी भी जाते रहते हैं। वहीं राम विलास पासवान के दो छोटे भाई हैं पशुपति कुमार पारस और रामचंद्र पासवान। रामविलास पासवान के दोनों छोटे भाई से राजकुमारी देवी का संपत्ति विवाद चल रहा है। अब विवाद इतना बढ़ गया है कि घर में ताला लगाने के साथ ही मामला पुलिस तक जा पहुंचा है। प्रकाश कुमार पाण्डेय

Post Views: 620
Tags: #Bihar Patna#Late Ram Vilas Paswan#Paswan family property डिस्प्यूट#Union Minister Chirag Paswan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version