Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

जाति पर लड़ाई संसद तक आई….राहुल ने लगाया अनुराग पर गाली देने का आरोप तो अखिलेश ने भी किया हमला…

DigitalDesk by DigitalDesk
July 31, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Parliament Monsoon Session Central Government Opposition
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

संसद के मानसून सत्र के 8वें दिन 31 जुलाई को केंद्र सरकार संसद में 6 नए बिल पेश करने वाली है। जिसमें प्रमुख रुप से 90 साल पुराना एयरक्राफ्ट एक्ट बिल-1934 को बदले जाने की उम्मीद है। इसके अलावा विपक्ष इंडिया गठबंधन आज एक बार फिर अग्निवीर और NEET विवाद के साथ रेल हादसों को लेकर मोदी सरकार पर को घेरने की तैयारी के साथ सदन में पहुंचा है।

  • लोकसभा में जाति विवाद को लेकर हंगामा
  • किरेन रिजीजू बोले कांग्रेस हिंसा भड़काती है
  • कांग्रेस जाति जाति करते है
  • कांग्रेस ने सेना का मनोबल गिराया

बता दें सत्र के छठवें दिन संसद में बजट और दिल्ली हादसे की गूंज रही। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बजट की तुलना महाभारत के चक्रव्यूह से की थी। राहुल ने कहा था कि हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर 6 लोगों ने मारा था। चक्रव्यूह का दूसरा नाम है- पद्मव्यूह, जो कमल के फूल के शेप में होता है। इसके अंदर डर और हिंसा होती है।

Related posts

Major change in petrol and diesel prices Nayara hikes rates by ₹5 Check today prices in major cities including Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव बरकरार

October 20, 2026
Breaking News: 9 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: लखनऊ में विपक्ष का प्रदर्शन, दिल्ली में मौसम का अलर्ट और नाना पाटेकर के निधन से शोक

Breaking News: 20 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: दशहरा, भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता, मौसम अलर्ट और राजनीति से जुड़ी अहम अपडेट

October 20, 2026

केन्द्र सरकार पेश करने वाली है 6 बिल

अब संसद के मानसूत्र सत्र का आठवां दिन है। केंद्र सरकार 6 नए बिल पेश कर सकती है। इसमें 90 साल पुराना एयरक्राफ्ट एक्ट बिल-1934 बदला जा सकता है।तो वहीं इसके अलावा विपक्ष आज एक बार फिर अग्निवीर, NEET विवाद और रेल हादसों को लेकर सरकार का घेराव करने की तैयारी में नजर आ रहा है।

जबकि संसद सत्र के सातवें दिन अग्निवीर के साथ जातिगत जनगणना पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भिड़ गए थे अनुराग ठाकुर ने भले ही राहुल गांधी का नाम नहीं लिया हो लेकिन उनकी टिप्पणी सदन में हंगामा मच गया। विपक्ष की ओ से इतना हंगामा किया गया कि आखिर अुनराग ठाकुर की उस टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से निकालना पड़ा।
ठाकुर ने यहा भी कहा था कि आपके बोलने के लिए पर्ची आती है। उधार की बुद्धि से राजनीति नहीं चलती, हालांकि राहुल गांधी का नाम अनुराग ने फिर भी नहीं लिया। अनुराग ठाकुर ने एक फिर यह कहकर विपक्ष को भड़का दिया कि आजकल कुछ लोगों पर जाति जनगणना का भूत सवार है। जिसे जाति का पता नहीं, वो जाति जनगणना कराना चाहते हैं। इस टिप्पणी पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तो अनुराग ठाकुर पर उन्हें गाली देने का आरोप लगाया तो अखिलेश भी कहां चुप रहने वाले थे, अखिलेश ने कहा – कोई किसी की जाति कैसे पूछ सकता है।

हलवा यूपीए के समय से ही बांटा जा रहा है-वित्तमंत्री

इससे पहले 30 जुलाई को मानसून सत्र के सातंवें दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पर सांसदों के पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा वित्त मंत्री की ओर से ही बजट से पहले हलवा बांटने की परंपरा तत्कालीन UPA की सरकार के दौरान शुरू की गई थी। तब किसी भी सदस्य ने यह पूछा था कि क्या बजट बनाने वाले अफसरों में SC के है, ST के है या कितने ओबीसी के हैं। बता दें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बजट के पहले वित्त मंत्रालय की ओर से की जाने वाली हलवा सेरेमनी पर सवाल उठाए थे। राहुल ने उस वक्त की फोटो भी सदन में लहराई थी और पूछा था कि इसमें एक भी दलित, आदिवासी, या पिछड़े वर्ग का अफसर उन्हें नहीं दिख रहा है। महज 20 अफसरों ने बजट तैयार किया है।

छठवें दिन दिल्ली हादसे की गूंज

संसद सत्र के छठवें दिन सदन में बजट और दिल्ली हादसे की गूंज सुनाई दी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जब बजट की तुलना महाभारत के चक्रव्यूह से की तो सदन में जोरदार हंगामा मच गया था। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से कहा गया कि हजारों साल पहले एक बार कुरुक्षेत्र में भी अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर 6 लोगों ने मारा था। अब इस चक्रव्यूह का दूसरा नाम भी है जो है पद्मव्यूह। यह दरअसल कमल के फूल के समान होता है। इसके अंदर डर और हिंसा होती है। अब 21वीं सदी में भी एक नया ‘चक्रव्यूह’ रचा है जो कमल के फूल के रूप में तैयार किया गया है। जिसका चिह्न पीएम अपने सीने पर लगाकर चलते हैं।

Tags: #Agniveer NEET#Parliament Monsoon SessionCentral GovernmentI.N.D.I.A Allianceopposition
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version