राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को खिलाई दही-चीनी…. जानें शेयर बाजार में क्यों आए हिचकोले…!

Parliament Budget 2024 Finance Minister Nirmala Sitharaman President Smt. Draupadi Murmu

संसद बजट 2024 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री को दही और चीनी खिलाकर मु​हं मिठा कराया। बता दें राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन पहुंचीं देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को अपने हाथों से दही और चीनी खिलाई। एनडीए की नई सरकार बनने के बाद आज मंगलवार 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में लगातार 7वीं बार देश का बजट पेश करने जा रही हैं।

इस समय पूरे देश की नजरें संसद में पेश होने वाले बजट पर लगी हुई हैं। उधर शेयर बाजार पर भी बजट 2024 में की जाने वाली घोषणाओं का असर देखने को मिल सकता है। पिछले कारोबारी दिन Sensex और Nifty दोनों इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए थे।

हालांकि आज मंगलवार 23 जुलाई शेयर बाजार Share Market की शुरुआत ग्रीन जोन में हुई। सरकारी कंपनियों के शेयर PSU Stocks तेजी के साथ आगे बढ़ते हुए नजर आए। हालांकि यह तेजी ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। सुबह करीब पौने दस बजे सेंसेक्स करीब 50 अंक फिसल गए। वहीं निफ्टी भी रेड जोन में कारोबार करते नजर आया। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन Stock Market में भी बड़ी उथल-पुथल दर्ज की गई थी। जिसके बाद अंत में यह लाल निशान पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों की माने तो अगर केन्द्र की एनडीए सरकार टैक्स छूट के साथ कुछ खास क्षेत्रों के लिए बड़े ऐलान करती है, तो फिर से शेयर बाजार को बूस्ट मिल सकता है। वहीं Gift Nifty की ओर से भी आज 23 जुलाई को बजट पेश होने से पहले सिग्नल ग्रीन मिल रहा है।

हरे निशान पर Sensex ने की शुरुआत

इससे पहले सोमवार 22 जुलाई को शेयर बाजार की परफॉर्मेंस के बारे में बात करें तो Stock Market के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स ही नहीं निफ्टी की भी अच्छी शुरुआत नहीं थी। बीएसई Sensex जहां करीब 200 अंक गिरकर 80,408.90 के स्तर पर खुला था, तो वहीं कुछ ही मिनट के दरमियान यह भरभराकर 500 अंक तक फिसल भी गया। हालांकि मार्केट में इसके बाद तेजी के साथ रिकवरी दर्ज की गई लेकिन जब कारोबार खत्म होने का समय आया तो इसमें फिर गिरावट दर्ज की गई और यह आखिर में करीब 102 अंक टूटकर 80,502.08 के लेवल पर क्लोज हुआ था।

Exit mobile version