जानें अयोग्य घोषित होने से पहले Vinesh Phogat ने वजन कम करने के लिए बाल काटने के साथ ही साथ क्या उपाय किये…भारतीय दल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताई उस रात की पूरी कहानी

Paris Olympics 2024 Indian contingent Chief Medical Officer Dr. Dinshaw Pardiwala Vinesh Phogat PT Usha

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय दल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनशॉ पौडीवाला ने Vinesh Phogat  के 100 ग्राम वजह अधिक होने और अयोग्य घोषित किये जाने की पूरी जानकारी दी है। सेमीफाइनल मुकाबले के बाद आखिर क्या क्या हुआ यह बताया। उन्होंने यह भी बताया कि विनेश का वजन कम करने के लिए रात भर कई चिकित्सा उपाय किए गए। उन्होंने कहा पहलवान अमूमन पर प्राकृतिक वजन से कम वजन श्रेणियों में हिस्सा लेते हैं। इससे उन्हें लाभ होता है।
दरअसल वे अपने से कम मजबूत प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला कर रहे होते हैं।

डॉ पौडीवाला ने कहा सुबह वजन मापने से पहले वजन घटाने की प्रक्रिया में भोजन और पानी पर पूरी तरह से प्रतिबंध होता है। इसके अतिरिकत एथलीटों को पसीना भी बहाना पड़ता है। लेकिन पसीना व्यायाम के साथ बहाया जाता है। ऐसे करने से वजन घटाने का लाभ मिलता है और हल्के वजन की श्रेणी में आ जाते हैं, लेकिन इससे कमजोरी और शक्ति की कमी हो जाती है।

कई कोशिशों के बाद अधिक निकला 100 ग्राम वजन

डॉ. पौडीवाला ने कहा वजन कम करने के लिए कई तरह के प्रयास रात भर किये गये। क्योंकि प्रतियोगिता के बाद विनेश का वजन सामान्य स्तर पर पहुंच चुका था। कोच ने विनेश के वजन का घटाने की सामान्य प्रक्रिया शुरू की। जिस तरह से हमेशा विनेश के साथ अपनाती रही हैं। विनेश के बाल तक काटे,उनके बाल छोटे करने के साथ ही सभी तरह के संभव उपाय किए। लेकिन 50 किलोग्राम भार वर्ग में जगह नहीं बना सके। लेकिन इसके बाद भी 50 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा के लिए विनेश का वजन 100 ग्राम से अधिक निकला। इसके बाद विनेश को अयोग्य घोषित कर दिया गया। अयोग्यता के बाद विनेश को पानी की कमी से बचाने के लिए तरल पदार्थ दिए गए।

पीटी उषा ने की विनेश से मुलाकात

वेटकट के दौरान विनेश फोगाट के सभी पैरामीटर सामान्य थे। इस तरह पूरी प्रक्रिया के दौरान वह सामान्य ही थी। विनेश ​फोगाट से आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने भी बातचीत की। विनेश ने उन्हें बताया कि हालांकि वे शारीरिक रूप से पूरी तरह से सामान्य थीं। लेकिन वे अब निराश हैं कि यह उनका तीसरा ओलंपिक है, और अयोग्य घोषित कर दिया गया।

विनेश के संन्यास से पूनिया दुखी

आखिरकार भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती से संयास की घोषणा कर दी। पेरिस ओलंपिक 2024 में फाइनल मुकाबले से पूर्व उन्हें इस तरह डिसक्वालिफाई करना उन्हें निराश कर गया और विनेश ने संन्यास का ऐलान कर दिया। विनेश फोगाट के संन्यास की घोषणा के बाद दिग्गज पहलवान बजरंग पूनिया ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा विनेश आप हारी नही, आपको हराया गया हैं। आप हमारे लिए सदैव विजेता ही रहेंगी। आप भारत की बेटी होने के साथ साथ भारत का अभिमान भी हो।

Exit mobile version