Sunday, November 29, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने चीन के साथ रिश्तों को मजबूत करने पर दिया जोर, बोले- विकास की राह में मिलकर चलना जरूरी

DigitalDesk by DigitalDesk
November 28, 2026
in मुख्य समाचार
0
पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने चीन के साथ रिश्तों को मजबूत करने पर दिया जोर, बोले- विकास की राह में मिलकर चलना जरूरी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हाल ही में, दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत के शनचन शहर में आयोजित एपेक नेताओं की 33वीं
अनौपचारिक बैठक के दौरान, चाइना मीडिया ग्रुप (CMG) की संवाददाता त्सोउ युन ने पापुआ न्यू
गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे का विशेष साक्षात्कार लिया।

साक्षात्कार में मारापे ने कहा कि इस साल चीन और पापुआ न्यू गिनी के बीच राजनयिक संबंधों की
स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है। उन्होंने कहा कि पापुआ न्यू गिनी हमेशा एक-चीन सिद्धांत का पालन
करता रहा है। देश ने अपने यहां ;थाईपे आर्थिक कार्यालय; को बंद कर दिया है और राष्ट्रीय संप्रभुता
तथा क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के मामले में चीन के प्रति अपना दृढ़ समर्थन दोहराया है।

Related posts

Delhi Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा फेफड़ों में जमा कर रही है काले कण, क्या इससे कैंसर और स्थायी नुकसान का खतरा?

Delhi Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा फेफड़ों में जमा कर रही है काले कण, क्या इससे कैंसर और स्थायी नुकसान का खतरा?

November 29, 2026
Breaking News: 18 नवंबर 2026 की देश की 10 बड़ी खबरें: चक्रवात से लेकर राजनीति और महंगाई तक, जानिए भारत के बड़े अपडेट

Breaking News: 29 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: संसद से खेल के मैदान तक, देश में इन मुद्दों पर रहेगी नजर

November 29, 2026

उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि चीन साझा समृद्धि
को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही, उन्होंने वैश्विक मामलों में चीन की अग्रणी
भूमिका का समर्थन किया।

प्रधानमंत्री मारापे ने आगे कहा कि आधुनिक इतिहास में किसी दूसरे देश ने चीन जैसी बड़ी
उपलब्धियां हासिल नहीं की हैं। चीन ने 8 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। उन्होंने चीनी
नेतृत्व के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया और चीनी लोगों की लगन, मेहनत तथा अपने परिवार
और देश के लिए लगातार काम करने की भावना की सराहना की।

गौरतलब है कि पापुआ न्यू गिनी 1993 में आधिकारिक तौर पर एपेक में शामिल हुआ था। इसके
साथ ही, वह इस संगठन का एकमात्र प्रशांत द्वीप सदस्य बना। इस साल एपेक बैठक की मेजबानी
कर रहे चीन ने ;खुलापन, नवाचार और सहयोग; को अपनी तीन प्रमुख प्राथमिकताएं बनाया है।
मारापे के अनुसार, ये तीनों क्षेत्र बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि खुला आर्थिक माहौल सभी देशों
को अपनी आर्थिक ताकत का लाभ उठाने और जरूरतमंद साझेदारों के साथ वस्तुओं तथा सेवाओं का
व्यापार करने का अवसर देता है। उन्हें भरोसा है कि खुले और निष्पक्ष व्यापार का भविष्य उज्ज्वल
है।

मारापे ने यह भी कहा कि पापुआ न्यू गिनी चीन के साथ आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को और
गहरा करना चाहता है। इसके लिए वह चीनी निवेशकों को प्रसंस्करण उद्योग, विनिर्माण, स्वच्छ
ऊर्जा और वन संरक्षण जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित कर रहा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि विकास कोई सौ मीटर की दौड़ नहीं, बल्कि एक मैराथन है। उनके शब्दों
में, ;अकेले चलना तेज है, लेकिन साथ मिलकर चलना दूर तक ले जाता है।; उन्होंने कहा कि सभी
देशों को सह-अस्तित्व और आपसी लाभ के रास्ते तलाशने चाहिए।

साक्षात्कार के दौरान प्रधानमंत्री मारापे ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से प्रस्तावित चार
वैश्विक पहलों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि ये पहलें नागरिकों और पूरी धरती के हित में हैं।
उनका मानना है कि यदि सभी देश अपने संप्रभु अधिकारों का सम्मान करते हुए शांति को अपनाएं,
तो इस धरती पर शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व संभव है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

 

Tags: #PapuaNewGuinea #JamesMarape #China #XiJinping #APEC2026 #ChinaPNGRelations #EconomicCooperation
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

मुख्य समाचार
Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

मुख्य समाचार
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version