INGVsENG इंग्लैंड में पंत ने किया ऐसा कारनामा जो कोई भारतीय नहीं कर सका!”

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में भारतीय बल्लेबाज़ों को पछाड़ा
भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन ऋषभ पंत Rishabh Pant ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो अब तक कोई भारतीय बल्लेबाज़ इंग्लैंड में नहीं कर पाया था। उन्होंने लगातार दूसरी पारी में शतक जड़ा, जो इंग्लैंड की धरती पर एक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ के लिए ऐतिहासिक है।

आत्मविश्वास और ‘अंदर की आवाज़’ बनी प्रेरणा
पंत और राहुल की इस शानदार साझेदारी के पीछे ‘अंदर की आवाज़’ की अहम भूमिका रही। कहा जाता है कि जब कुछ समझ न आए तो खुद से सवाल करो। ऋषभ पंत ने यही किया और अपनी बैटिंग से सभी को जवाब दे दिया।

केएल राहुल का संयम और क्लास
केएल राहुल KL Rahul ने एक छोर संभाले रखा और सॉलिड बैटिंग करते हुए 137 रन बनाए। वह क्लासिकल टेस्ट क्रिकेट का शानदार उदाहरण बने। उन्होंने पिच को पढ़ा, समय लिया और विकेट को महत्व दिया।

पंत की बैटिंग में जोश और जुनून
दूसरे छोर से ऋषभ पंत का अंदाज़ एकदम अलग था। वह आंखों पर पट्टी बांधकर तलवारबाज़ की तरह बल्लेबाज़ी कर रहे थे। शुरू में उन्होंने कई जोखिम भरे शॉट खेले लेकिन उनका इरादा साफ था — इंग्लिश बॉलर्स को दबाव में लाना।

कार्स का ओवर और पंत की टर्निंग पॉइंट
ब्राइडन कार्स के एक ओवर ने पंत की आंखें खोल दीं। एक गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा, तो अगली गेंद पर स्कूप खेलने की कोशिश में पिच पर गिर पड़े। इंग्लैंड ने एलबीडब्ल्यू LPW के लिए रिव्यू लिया, जो मेज़बानों के खिलाफ गया।

195 रनों की पार्टनरशिप, इंग्लैंड को मिला 371 का टारगेट
राहुल और पंत के बीच हुई 195 रनों की साझेदारी (283 गेंदों पर) ने टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।

इंग्लैंड की शुरुआत सधी, लेकिन असली परीक्षा बाकी
दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए थे। अब पांचवें दिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मेज़बानों की मर्ज़ी से स्कोरबोर्ड चलता है या टीम इंडिया रच देती है इतिहास।

प्रकाश कुमार पांडेय

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version