पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खोला वनमंत्री विजय शाह का ये राज
मध्य प्रदेश के खंडवा पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने रविवार को हरसूद में अपना दिव्य दरबार लगाया। अपने इस दिव्य दरबार में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अनेक भक्तों का पर्चा भी खोला। वहीं, इस दौरान उन्होंने अपने ही अंदाज में कथा के जजमान और प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह से भी पूछ लिया कि क्या उन्हें तो अपना पर्चा नहीं बनवाना है? हालांकि इस पर वन मंत्री शाह ने उन्हें इशारे से मना कर दिया, लेकिन पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने परिचय के बहाने वन मंत्री का पर्चा खोल ही दिया। पर्चे में कथा के पंडाल का भी राज खुल गया, जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।