भारत को हिन्दूराष्ट्र बनाने के लिए फिर पदयात्रा करेंगे पंडित धीरेन्द्र शास्त्री

Pandit Dheerendra Shastri will again undertake a padyatra to make India a Hindu Rashtra

भारत को हिन्दूराष्ट्र बनाने के लिए फिर पदयात्रा करेंगे पंडित धीरेन्द्र शास्त्री

भारत को हिन्दूराष्ट्र बनाने के लिए बागेश्वरधाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री एक बार फिर पदयात्रा करने वाले हैं। दिल्ली से यह यात्रा 7 से प्रारंभ होगी जो 16 नवंबर को यूपी के वृंदावन पहुंचेगी। यात्रा का नाम श्री बागेश्वर बांके बिहारी मिलन ब्रज पदयात्रा एवं सनातन हिंदू एकता पदयात्रा दिया गया है।

यह पदयात्रा बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मार्गदर्शन में होगी। पदयात्रा का उद्देश्य भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की जागरूकता, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण, यमुना शुद्धिकरण और ब्रजभूमि को मांस-मदिरा मुक्त करना है।
पदयात्रा की तैयारियों को लेकर परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण कृपा धाम आश्रम में संत-धर्माचार्यों के साथ बैठक की गई। इसमें नाभा पीठाधीश्वर महंत सुतीक्ष्ण दास, मलूक पीठाधीश्वर आचार्य राजेंद्र दास, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, कथा प्रवक्ता कृष्ण चंद्र शास्त्री, अनिरुद्धाचार्य महाराज समेत कई संत-धर्माचार्य मौजूद रहे। सभी ने पदयात्रा को सफल बनाने और व्यापक सहभागिता का आह्वान किया।
इस दौरान आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म की एकजुटता बेहद आवश्यक है। इसके लिए पदयात्रा के जरिए जनजागरण किया जाएगा। सांसद मनोज तिवारी ने भी दिल्लीवासियों से पदयात्रा में शामिल होने की अपील की। बैठक का शुभारंभ संत महात्माओं ने हनुमान जी महाराज के चित्रपट पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

Exit mobile version