पाकिस्तानियों को भेजा जा रहा भारत से बाहर…बिहार के पटना में मिले इतने पाकिस्तानी

Pakistanis are being sent out of India many Pakistanis were found in Patna Bihar

पाकिस्तानियों को भेजा जा रहा भारत से बाहर…बिहार के पटना में मिले इतने पाकिस्तानी

बिहार की राजधानी पटना में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने की तैयारी की जा रही है। पटना में करीब 27 पाकिस्तानियों की पहचान हुई है। जिनका वीजा रद्द कर दिया गया है। इन सभी पाकिस्तानी नागरिकों को तय समय सीमा में राजधानी पटना की विदेश शाखा से अपने देश पाकिस्तान वापस जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस समय सीमा के बाद भी कोई पाकिस्तानी यहां रुकता है तो उसे घुसपैठिया मानकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वीजा एक्सटेंशन पर रुके हैं 27 पाकिस्तानी

बिहार के पटना जिला मुख्यालय पर पुलिस की विदेश शाखा ने पाकिस्तान से भारत आने वाले 27 नागरिकों का पता स्थानीय थानों को भेज दिया है। ये सभी पाकिस्तानी एक्सटेंशन वीजा पर पटना में ठहरे हुए हैं। जिनमें से सबसे अधिक पाकिस्तानी फुलवारीशरीफ, सब्जीबाग और समनपुरा इलाके में अपने अपने रिश्तेदारों के घर पर हैं। यह सभी पाकिस्ताने के नागरिक 3 से 7 दिनों के वीजा पर बिहार की राजधानी पटना में आए थे। जिसके बाद से ही यह लोग वीजा एक्सटेंशन के सहारे भारत में रह रहे थे। वीजा की समय अवधि बढ़वाने के लिए इनमें से किसी की ओर से रिश्तेदार की शादी का बहाना बनाया गया था तो किसी ने अपनी तबीयत खराब होने का झूठ बोला था।

पाकिस्तानियों को भेजा जा रहा भारत से बाहर…बिहार के पटना में मिले इतने पाकिस्तानी

आतंकी हमले के चलते वीजा रद्द

बता दें पिछले दिनों 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंवादियों ने हमला किया था। जिसमें हिन्दू पर्यटकों को निशाना बनाया गया था। इस हमले में 27 हिन्दू पर्यटकों की मौत हो गई थी। इस आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़े कदम उठाए थे। जिनमें देश में रहने वाले सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया था। इस फैसले के बाद अब इन सभी पाकिस्तानियों को अपने मुल्क वापसी के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है।

Exit mobile version