पाक अधिकृत कश्मीर में बिजली और आटे के दाम लोगों के दम निकल रहे हैं बढ़ते दामों के चलते लोग सड़क पर उतर कर अब धरना प्रदर्शन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारी और पाकिस्तान पुलिस के बीच हिंसक झड़प भी हुई। जिसमें जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत भी हुई है। पीओके यानी पाक अधिकृत कश्मीर जहां पाकिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने झड़प में पुलिस इंस्पेक्टर के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा उसके सीने में गोली लगी थी। जिससे उस पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हुई है। यह भी कहा है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- पाक की नापाक करतूत—POK में जुल्म ढा रही पाक सरकार
- पाकिस्तान में महंगाई की टेंशन
- सड़कों पर उतरे लोग
- शहबाज सरकार पर भारी प्रदर्शनकारी
- कंगाली के दौर से गुजर रहा पड़ोसी पाकिस्तान
- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के सहारे बैठा पाकिस्तान
- सड़क पर उतरे POK के लोग
- उठने लगी हैं POK में आजादी की आवाज
- पाकिस्तानी सेना का प्रदर्शनकारियों पर जुल्म
- अंतराष्ट्रीय समुदाय को लेना होगा संज्ञान
- क्या पाकिस्तान को लगेगा बंगलादेश जैसा झटका?
- पिछले साल अगस्त में भी हुआ था जोरदार प्रदर्शन
- जनता पाक सरकार से सीधे टकराने को तैयार
- POK में उठने लगी आजादी की मांग…
- भारत की ओर देख रहा POK
इस समय पाकिस्तान में लोग भूखमरी और महंगाई से त्रस्त हैं। इस बीच POK मेंं हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। लोग बिजली और आटे सहित जरूरी सामग्री की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से त्रस्त हैं। दामों में बढ़ोतरी के बाद से ही वहां लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए पीएम मोदी को एक मजबूत नेता बताया है। बाल्टीमोर के रहने वाले कारोबार साजिद तरार ने कहा नरेंद्र मोदी ने भारत में विकास किया और अपने देश को नई ऊंचाइयों पर ले गए। साजिद तरार ने कहा नरेन्द्र मोदी केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिण एशिया और दुनिया के लिए अच्छे हैं। उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी नरेन्द्र मोदी के जैसा नेता मिलेगा।
आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान
दरअसल पाकिस्तान इस समय आर्थिक तंगी से गुजर रहा है और वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के सहारे बैठा है। वहां से उसे मदद मिल जाए यह उसकी तमन्ना है। जिससे पाकिस्तान में बिगड़ी हुई चीजें ठीक हो जाएंगी। वहीं प्रदर्शनकारियों पर शक्ति से एक्शन लिए जाने के खिलाफ हड़ताल का ऐलान किया गया है। मुजफ्फराबाद में हड़ताल का ऐलान करना पड़ा। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में पाकिस्तान हुकूमत और आर्मी के खिलाफ गुस्सा आम लोगों का इस कदर चरण का सर चढ़कर बोल रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान की हुकूमत और और सैना के खिलाफ पीओके की आवाम किस तरह से भड़की हुई है।
पाक आर्मी के जवानों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे लोग
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखें तो तस्वीर दुनिया की आंखें खोल देने के लिए काफी है कि पीओके में किस तरह आम लोगों पर पाकिस्तान हुकूमत और आर्मी जुल्म कर रही। इसके खिलाफ पाक अधिकृत कश्मीर में लोग उठ खड़े हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीओके के नीलम घाटी में जोरदार विरोध प्रदर्शन पाकिस्तान सरकार और आर्मी के खिलाफ किया जा रहा है। लोग वहां जुल्म के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। पाकिस्तान से आजादी के नारे लगाए जा रहे हैं। जुल्म के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। यह लोग अब पाकिस्तान आर्मी के जवानों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं। पाकिस्तान की बर्बरता के खिलाफ ऐलान ए जंग कर चुके लोग अब किसी भी कीमत पर गुल्मी सेवा नहीं चाहते जंग का ऐलान कर चुके लोग अब पाकिस्तान सरकार और सुना से इंतजाम लेते नजर आ रहे हैं।
शायद ही ऐसा कोई दिन हो जब पाक अधिकृत कश्मीर में मुजफ्फराबाद के दूसरे इलाकों में पाकिस्तान पुलिस, पाकिस्तान आर्मी और आम लोगों के बीच झड़प न होती हो। पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपने ऊपर हो रहे जुल्म का विरोध करते नजर आ रहे हैं। आवाज उठा रहे तो पाकिस्तान की आर्मी और पुलिस के जवान उन पर लाठी बरसाते नजर आ रहे हैं। कभी गोलियां चलती हैं तो कभी लाठी बरसते हैं। प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े जा रहे हैं। यहां तक की लोगों के घरों पर पाकिस्तानी सरकार के इशारे पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। इस तरह उन्हें तंग किया जा रहा है।
आम लोगों की आवाज को दबाने की पाकिस्तानी हुकूमत की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई का उल्टा असर हो रहा है, लोग कई गुना ज्यादा जोशखरोस के साथ अपने गुस्से का इजहार करते नजर आ रहे हैं। कोई जोर जबरदस्ती जबरदस्ती बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। हालांकि पाक अधिकृत कश्मीर की जॉइंट आवामी एक्शन समिति के नेता लोगों से संयम बरतने की अपील करते नजर आ रहे हैं। साथ ही साथ यह चेतावनी भी देते नजर आ रहे हैं कि पाकिस्तानी हुकूमत अपनी नापाक हरकतों से बात नहीं आई तो उसका मुकुल जवाब भी दिया जाएगा। पाकिस्तान के चंगुल से निकलने के लिए पाक अधिकृत कश्मीर के लोग अब सड़क पर उतर आए हैं हालांकि उन्हें यह जरूर लगता है कि उनकी यह जंग लंबी चलेगी लेकिन उन्हें पूरा यकीन है कि उनका हक उन्हें मिलकर रहेगा।
दुनिया के सामने आई POK की सच्चाई !
पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर की बात करें तो वहां इस समय स्थिति बहुत संवेदनशील बनी हुई है। दरअसल जिस प्रकार से वहां पर बिजली के बिल आते हैं। उसे पर अतिरिक्त टैक्स लगाया जाता है। जिससे लोग नाराज हैं। लोगों में आक्रोश है। खासकर व्यापारी वर्ग मे। व्यवसायी काफी आग बबूला हैं। पाकिस्तान सरकार से पाकिस्तान आर्मी और पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों से। यही वजह है कि वह पिछले कई दिनों से उग्र प्रदर्शन देखे जा रहे हैं। आम जनता जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रह रही है। वह पाकिस्तान सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर रही है। जटा पाकिस्तान के नाजायज कब्जे से आजाद होना चाहती है। जिससे साफ जाहिर हो गया है कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने पूरी तरह से एक्सपोज हो चुका है। उसके हर दावे गलत साबित हो रहे हैं। पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर की सच्चाई इस समय पूरी दुनिया के सामने आ चुकी है। किस तरह से पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मी वहां लोगों पर जुल्म कर रहे हैं। आम जनता पर जुल्म कर रहे हैं। अत्याचार कर रहे हैं। इस अत्याचार के खिलाफ आम जनता अपनी आवाज उठा रही है।





