Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

Pakistan के Champions Trophy 2025 के Host होने के बावजूद कोई पाकिस्तान का क्रिकेट Member Final में क्यों नहीं था? Shoaib Akhtar ने उठाए सवाल

DigitalDesk by DigitalDesk
March 10, 2025
in मनोरंजन, मुख्य समाचार
0
Pakistan के Champions Trophy 2025 के Host होने के बावजूद कोई पाकिस्तान का क्रिकेट Member Final में क्यों नहीं था? Shoaib Akhtar ने उठाए सवाल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Pakistan के Champions Trophy 2025 के Host होने के बावजूद कोई पाकिस्तान का क्रिकेट Member Final में क्यों नहीं था? Shoaib Akhtar ने उठाए सवाल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्‍यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर भारत ने खिताब पर कब्‍जा करते हुए इतिहास रच दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी की अवॉर्ड सेरेमनी में भारतीय खिलाडि़यों और फैंस की खुशी देखते ही बन रही थी, इस बीच एक नया विवाद भी खड़ा हो गया। दरअसल अवॉर्ड सेरेमनी में Pakistan Cricket Board का कोई अधिकारी ही मौजूद नहीं था। इस पर पाकिस्तान के दिग्‍गजों ने हैरानी जताई है। ज्ञात हो कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। ऐसे में सेरेमनी के दौरान मंच पर किसी पाकिस्‍तानी अधिकारी के नहीं होने पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम और शोएब अख्‍तर ने नाराजगी व्‍यक्‍त की है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

शोएब अख़्तर ने कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी को पाकिस्तान होस्ट कर रहा था लेकिन पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का कोई भी अधिकारी नजर नहीं आया, यह बहुत अफ़सोसजनक बात है

दरअसल, PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री भी हैं, अपनी व्यस्तताओं के कारण दुबई नहीं आ पाए थे। इसलिए PCB ने CEO को पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा था। हालांकि, जब अवार्ड सेरेमनी हुई मंच पर सिर्फ ICC अध्यक्ष जय शाह, BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव देवाजीत सैकिया मौजूद थे। जिन्होंने खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और जैकेट दिए। मंच पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच भी मौजूद थे, लेकिन PCB अधिकारी को मंच पर नहीं बुलाया गया। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस मुद्दे को ICC के सामने उठाने की योजना बना रहा है कि आखिर क्यों पाकिस्तान, जो इस टूर्नामेंट का आधिकारिक मेजबान था, का कोई प्रतिनिधि समापन समारोह में शामिल नहीं हो सका।

टीम इंडिया को जब ट्रॉफी प्रेजेंटेशन के लिए बुलाया गया, तो मेजबान पाकिस्तान का कोई भी अधिकारी नजर नहीं आया। जबकि ICC के चेयरमैन जय शाह अकेले रोहित शर्मा को ट्रॉफी देते नजर आए, तो पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भड़क उठे। जिस पर अब वसीम अकरम ने कड़वा सच बताया। सबसे पहले शोएब अख्तर ने कहा, भारत ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। मैंने एक अजीब चीज देखी है। यहां पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कोई प्रतिनिधि नहीं था। पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा था। फिर भी यहां पाकिस्तान का कोई प्रतिनिधि नहीं था। यह मेरी समझ से परे है। शोएब अख्तर को जवाब देते हुए वसीम अकरम ने कहा, मुझे पता लगा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी की तबीयत ठीक नहीं है। पाकिस्तान से सुबेर अहमद और उस्मान वाला दुबई आए हुए थे, लेकिन स्टेज में फिर इनमें से कोई नहीं आया।

 

 

 

 

Post Views: 564
Tags: #Champions Trophy 2025
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version