Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

ईरान के हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने की एयर स्ट्राइक, 7 आतंकियों को मारने का दावा

DigitalDesk by DigitalDesk
January 18, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Shocked by Iran attack Pakistan has claimed to have killed 7 terrorists in the air strike
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इराक और सीरिया पर हमले के एक दिन बाद ही ईरान ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान पर भी मिसाइलें दाग दीं। इससे पाकिस्तान बौखला उठा है। ईरान के राजदूत को देश निकाला देते हुए अपने राजनयिकों को भी तेहरान से वापस बुला लिया है। इसके बाद पाकिस्तान ने भी ईरानी हमले के अगले दिन ईरान पर एयरस्ट्राइक कर दी और आतंकी ठिकानों को नष्ट करने का दावा किया है। ईरान ने पहले ही भी दावा किया था कि उसने “मिसाइल और ड्रोन” हमले कर पाकिस्तान में बलूची आतंकवादी समूह जैश अल-अदल के दो ठिकानों को तबाह किया है। इन सबके बीच सवाल उठता है कि आखिर ईरान ने एक ही समय पर पाकिस्तान, इराक और सीरिया पर हमले क्यों किए?

  • पाकिस्तान ने किया ईरान पर पलटवार
  • बलूच अलगाववादी शिविरों पर किया जवाबी हवाई हमला
  • ईरान ने किया था जैश अल-अदूल वानी पर हमला
  • 2012 को अस्तित्व में आया था जैश अल-अदूल वानी
  • जैश अल-अदूल वानी है सुन्नी आतंकवादी समूह
  • पाकिस्तान में ऑपरेट होता है जैश अल-अदूल वानी
  • सिस्तान-बलूचिस्तान से ऑपरेट होता है आतंकी संगठन
  • ईरान और पाकिस्तान की सीमा पर है एक्टिव

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सेना की ओर से कथित तौर पर ईरान के बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट के साथ बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की चौकियों पर हमला कर उसे तबाह कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो जैश अल-अदल समूह के मुख्यालय पर ईरानी हमले पर पाकिस्तान ने तेहरान को जब परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी उसके एक दिन बाद यह हमला कर दिया। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने बलूच अलगाववादी समूहों और बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट के साथ बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की दो चौकियों को तबाह किया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

जैश अल-अदल को इसलिए बनाया निशाना

ईरान ने पिछले दिनों पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश अल-अदल के ठिकानों को नष्ट करने के लिए एयर स्ट्राइक की थी। इस एयरस्ट्राइक के बाद से ही दुनियाभर में जैश अल अदल संगठन सुर्खियों में आ गया है। अब जानकारी सामने आई है कि भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव का ईरान से अपहरण करने के पीछे इसी संगठन की भूमिका थी। आतंकी संगठन जैश अल-अदल की ओर से मार्च 2016 में कुलभूषण जाधव को ईरान स्थित चाबहार से अगवा कर लिया था। कुलभूषण जाधव के अपहरण के बाद से ही यह आतंकी संगठन भारतीय खुफिया एजेंसियों के निशाने पर आ गया था। एजेंसियों की ओर से कह गया है कि जाधव अपहरण के बाद जैश अल-अदल ने उसे पाकिस्तान स्थित आंतकी संगठन आईएसआई के हवाले कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने कुलभूषण जाधव पर भारतीय जासूस होने का आरोप लगाया और उसे कैद कर लिया। इसके बाद मामले से भारत और पाकिस्तान दोनों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था।

वहीं अब ईरान की ओर से बलूचिस्तान में जैश अल-अदल के ठिकानों पर दागी गई मिसाइल और ड्रोन हमले के बाद यह संगठन एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया। ईरान के हमले को लेकर पाकिस्तान सरकार की ओर से दावा किया है कि इस हमले में दो पाकिस्तानी बच्चों के साथ एक महिला की मौत हो गई। पाकिस्तान ने इसे उकसावे वाली कार्रवाई बताते हुए उस पर पलटवार किया। ईरान की धरती पर आतंकी गतिविधियों का दावा करते हुए वहां हमला ​किया गया।

इसलिए हो रही दुनियाभर में ईरान की चर्चा

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान में पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन पूरी तरह से अस्वीकार्य बताते हुए ईरान को गंभीर परिणामों की चेतावनी दी। दरअसल ईरान का ये हमला ऐसे समय पर हुआ है, जब मिडिल ईस्ट में संकट गहरा गया है। जहां इजरायल और हमास में संघर्ष जारी है। वहीं अब ईरान ने जिस आतंकी संगठन को निशाना बनाया है उसके लड़ाके आए दिन ईरान-पाकिस्तान बॉर्डर पर पाकिस्तानी सैनिकों को निशाना बनाते रहे हैं। हमले की जानकारी देते हुए सुरक्षा बलों की ओर से कहा गया है कि इस हमले में आतंकी ग्रुप जैश- अल-अदल को विशेष तौर पर से टारगेट किया गया। ईरान की ओर से दावा किया जा रहा है कि उसने आतंकियों को दो गढ़ को तबाह किया है।

Post Views: 168
Tags: Air strike in Pakistankilled 7 terroristsPakistanShocked by Iran attack
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version