बदहाल और टूटे-फूटे दयनीय पाकिस्तान को अब उसी की सेना के सेवानिवृत्त महानिदेशक ने दी भारत से बातचीत की राय

Pakistan Economic Crisis

इस्लामाबाद। पाकिस्तान अपने ही बनाए जाल में बुरी तरह फंस चुका है। आर्थिक बदहाली और महंगाई के दो पाटों में फंसा पाकिस्तान ऐसा हो चुका है कि अब उसके अपने ही आंख भी दिखा रहे हैं। सूची में बिल्कुल नया नाम सशस्त्र बलों की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के पूर्व महानिदेशक मेजर जनरल अतहर अब्बास (सेवानिवृत्त) का है।

भारत पर दबाव बनाने की जरूरत

अब्बास ने कहा  कि फिलहाल भारत सरकार और राज्य के अधिकारियों पर दबाव बनाना है कि उन्हें यह देखना चाहिए कि लोग क्या कह रहे हैं, यह समय की मांग है कि बातचीत पाकिस्तान की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर प्रतिरोध का सामना करना पड़ा, तो पाकिस्तान अमेरिका और यूरोपीय संघ जैसे तीसरे पक्ष को भी शामिल कर सकता है।

Exit mobile version