Friday, March 13, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पाकिस्तान हुआ दीवालिया, वहां के रक्षामंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ का बड़ा बयानः चीनी गुब्बारे को लेकर अमेरिका सख्त

DigitalDesk by DigitalDesk
February 19, 2023
in मुख्य समाचार
0
नीतीश ने खाई सौंगध, बीजेपी नहीं करेंगे गठबंधन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

करांची। पाकिस्तान की हालत खराब है। वह ऐसे दलदल में फंस चुका है, जहां से निकलने का रास्ता उसे नहीं दिखाई पड़ रहा है। पहले से ही विदेशी कर्ज के तले दबे पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने अपने मुल्क की आर्थिक स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। आसिफ ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान दीवालिया हो चुका है। उन्होंने कहा,’ हम एक दिवालिया मुल्क में रह रहे हैं। पाकिस्तान बहुत पहले ही दिवालिया हो चुका है। अब IMF भी हमारी मदद नहीं कर सकता। हमें खुद ही इसका समाधान ढूंढना होगा।’

बिहार के मुख्यमंत्री की कांग्रेस को सलाह

Related posts

Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता! डॉलर की मजबूती से गिरा भाव, जानिए आज के ताज़ा रेट

March 13, 2026
द हंड्रेड ऑक्शन में बड़ा फैसला: काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

द हंड्रेड ऑक्शन में बड़ा फैसला: काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

March 13, 2026

पटना। बिहार के CM नीतीश कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट होने की सलाह दी। नीतीश ने पटना में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-ML) के अधिवेशन में विपक्षा एकता के लिए दवा भी बताई। उन्होंने कहा कि 2024 की रणनीति को लेकर कांग्रेस को फैसला लेना है। अगर कांग्रेस तैयार हो जाती है तो 2024 में भाजपा 100 सीटों के अंदर सिमट जाएगी। पटना में हो रहे इस अधिवेशन में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद भी मौजूद थे। उन्होंने मंच से ही ने नीतीश को जवाब दिया। खुर्शीद ने कहा कि नीतीश जैसा सोचते हैं, कांग्रेस भी वैसा ही सोचती है। बस बात इतनी सी है कि पहले आई लव यू कौन कहेगा। यानी, खुर्शीद पूछना चाह रहे थे कि गठबंधन के लिए पहल कौन करेगा?

अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ा

म्यूनिख। चीनी जासूसी गुब्बारे को लेकर अमेरिका और चीन के बीच संबंध तनावपूर्ण स्थिति में है। दोनों देशों के बीच इसे लेकर तू-तू मैं-मैं जारी है। बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शनिवार को अपने चीनी समकक्ष वांग यू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चीन को अमेरिकी हवाई क्षेत्र में जासूसी गुब्बारे भेजने के अपने ‘गैर जिम्मेदाराना कृत्य’ को नहीं दोहराने की चेतावनी दी।  द वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि सचिव ने चीन को स्पष्ट लहजे में कह दिया है कि अमेरिका अपनी संप्रभुता और सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा। शीर्ष अमेरिकी और चीनी राजनयिकों के बीच शनिवार को बैठक म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के इतर हुई थी।

अमेजन के कर्मचारियों को ऑफिस से करना होगा काम

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के कर्मचारियों को लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने अपने कॉरपोरेट इंप्लाइज को ऑफिस जॉइन करने के लिए कहा है। कंपनी ने कर्मचारियों को आदेश देते हुए कहा कि अब उन्हें कम से कम हफ्ते में तीन दिन ऑफिस से काम करना होगा। यह नया सिस्टम 1 मई, 2023 से लागू हो जाएगा। यह जानकारी कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने कर्मचारियों को एक मेमो भेजकर दी है। एंडी जेसी ने कहा कि ऑफिस में आकर साथ काम करने से कर्मचारियों के बीच बेहतर सूचना का तंत्र स्थापित होगा और इसका असर काम पर भी दिखेगा।

Post Views: 142
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version