Asia Cup U-19: पाकिस्तान ने भारत को रौंदकर जीता खिताब अक्षय खन्ना की तरह ‘धुरंधर’ के गाने पर नाची पाकिस्तानी टीम

फाइनल में पाकिस्तान का दबदबा

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 191 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। इसी के साथ पाकिस्तान ने दूसरी बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इससे पहले 2012 में भी पाकिस्तान चैंपियन बना था, जब भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।

347 रनों की पारी से हिला भारत

फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 8 विकेट पर 347 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस पारी के हीरो रहे समीर मिन्हास, जिन्होंने 172 रनों की शानदार और जिम्मेदार पारी खेली। भारतीय गेंदबाज पूरे मैच में लय में नहीं दिखे और पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने हर मौके का फायदा उठाया।

दबाव में टूटी भारतीय टीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। लगातार विकेट गिरने से भारत की पारी संभल नहीं पाई और पूरी टीम सिर्फ 156 रन पर सिमट गई। इस तरह पाकिस्तान ने फाइनल में एकतरफा जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।

डांस, जश्न और ऐतिहासिक स्वागत

खिताबी जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मैदान पर फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने “FA9LA” पर डांस कर जश्न मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस्लामाबाद पहुंचने पर टीम का भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से लेकर शहर तक खिलाड़ियों पर फूल बरसाए गए और नारों के साथ युवा टीम का अभिनंदन हुआ। भारत के खिलाफ लंबे समय बाद मिली इस बड़ी जीत ने पाकिस्तान क्रिकेट फैंस को खुशी से भर दिया।

 

 

 

Exit mobile version